Gujarat Election: राहुल गांधी ने लगाई वादों की झड़ी, कहा- सत्ता में आये तो लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Sep 2022 6:27 PM
Gujarat Election: राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह इस प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
Gujarat Election, Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सासंद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी फिलहाल गुजरात में हैं. गुजरात इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में अपने दौरे में राहुल गांधी ने गुजरात के लोगों के सामने वादों की झड़ी लगा दी है. राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह इस प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी.
बीजेपी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना: गुजरात में बोलते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना खत्म कर बुजुर्गों को ‘आत्मनिर्भर’ से निर्भर बना दिया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि पुरानी पेंशन खत्म कर बीजेपी सरकार ने बुजुर्गों को आत्मनिर्भर से निर्भर बना दिया है. उन्होंने कहा कि देश को मजबूत करने वाले सरकारी कर्मचारियों का हक है पुरानी पेंशन.
बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना: राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि हमने राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल की है. उन्होंने कहा कि अब गुजरात में भी कांग्रेस सरकार आएगी, पुरानी पेंशन लाएगी. गौरतलब है कि पांच सितंबर को गुजरात में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते राहुल गांधी कई वादे किये थे. बता दें, गुजरात में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
गुजरात में वादों की झड़ी: राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर राज्य के किसानों को बिजली फ्री में दी जाएगी. राहुल गांधी ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. राहुल गांधी ने 10 लाख नयी नौकरियां के साथ-साथ लोगों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदेश में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा के साथ अंग्रेजी माध्यम के 3 हजार स्कूल बनाने की भी बात कही.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










