गुजरात चुनाव 2022: एक करोड़ रुपये के गहने! कितनी संपत्ति है रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी के पास, जानें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Nov 2022 1:59 PM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसर उनके पास कुल 97 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. इस संपत्ति में करोड़ों के जमीन, प्लॉट और आलीशान घर को भी उन्होंने शामिल किया है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव में एक ऐसा नाम है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. जी हां…हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी की जिन्हें भाजपा ने जामनगर जिले की जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. क्रिकेटर की पत्नी रिवाबा जडेजा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया और हलफनामा भी दाखिल किया, जिससे कई तरह की जानकारी सामने आयी है. हलफनामे में उन्होंने पति रवींद्र जडेजा और खुद की संपत्ति की पूरी जानकारी दी है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कितनी संपत्ति है इस कपल के पास

कितना पैसा है जडेजा दंपत्ति के पास

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसर उनके पास कुल 97 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. इस संपत्ति में करोड़ों के जमीन, प्लॉट और आलीशान घर को भी उन्होंने शामिल किया है. इसके अलावा रिवाबा और उनके पति के पास करीब एक करोड़ रुपये के गहने मौजूद हैं. जडेजा ने 2021-22 में 18.56 करोड़ रुपये की आय अपने हलफनामे में दिखाया है. वह लग्जरी गाड़ियों के शौकिन भी हैं.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: ‘जामनगर का चुनाव एक टी 20 मैच की तरह’, देखें रविंद्र जडेजा का ये वीडियो
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा मांग रहे हैं पत्नी के लिए वोट

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा इन दिनों अपनी पत्नी के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं. क्रिकेटर ने अपनी पत्नी का ट्विटर हैंडल बनाया है जिसे उन्होंने अपने हैंडल से प्रमोट किया है. कुछ दिन पहले क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने एक वीडियो अपने ट्विटर वॉल पर शेयर किया. इस वीडियो में वो अपनी पत्नी के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं. जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से पत्नी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए, उन्हें भारी मतों से जिताने की बात जडेजा ने की है. जडेजा ने कहा है कि गुजरात चुनाव जो है वो एक टी 20 मैच की तरह है. मेरी पत्नी भाजपा के टिकट से राजनीति में अपनी पहली शुरुआत करने जा रही है.

कौन है रिवाबा

आपको बता दें कि रिवाबा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं जिनका जन्म दो नवंबर 1990 को राजकोट में हुआ. रिवाबा के पिता का नाम हरदेव सिंह सोलंकी और मां का नाम प्रफुल्लबा सोलंकी हैं. रिवाबा और रवींद्र जडेजा की एक बेटी है. रिवाबा ने 2006 में स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर से 10वीं की परीक्षा पास की. इसके बाद आत्मीय कॉलेज से 2011 में डिप्लोमा इन मैकेनिकल और 2015 में जीटीयू अहमदाबाद से बीई मैकेनिकल की पढ़ाई की.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola