गुजरात चुनाव 2022: 'जामनगर का चुनाव एक टी 20 मैच की तरह', देखें रविंद्र जडेजा का ये वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Nov 2022 8:29 AM

विज्ञापन

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने एक वीडियो अपने ट्विटर वॉल पर शेयर किया. इस वीडियो में वो अपनी पत्नी के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं. जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से पत्नी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए, उन्हें भारी मतों से जिताने की बात जडेजा ने की है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो चला है. इस क्रम में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नी रीवाबा जडेजा के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रीवाबा को जामनगर (उत्तर) सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर मुकाबला रोचक होने वाला है. दरअसल यहां से क्रिकेटर की बहन यानी रीवाबा की ननद भी हैं जो कांग्रेस की नेता हैं.

रविंद्र जडेजा ने मांगा वोट

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने एक वीडियो अपने ट्विटर वॉल पर शेयर किया. इस वीडियो में वो अपनी पत्नी के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं. जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से पत्नी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए, उन्हें भारी मतों से जिताने की बात जडेजा ने की है. जडेजा ने कहा है कि गुजरात चुनाव जो है वो एक टी 20 मैच की तरह है. मेरी पत्नी भाजपा के टिकट से राजनीति में अपनी पहली शुरुआत करने जा रही है. सोमवार को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी. उन्होंने कहा कि जामनगर के लोगों और सभी क्रिकेट प्रेमियों से मेरी अपील है कि बड़ी संख्या में पहुंचे और समर्थन करें.


रवींद्र जडेजा की बहन यहां से कांग्रेस की नेता

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने जामनगर नॉर्थ के मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काट दिया है. उनकी जगह रीवाबा जडेजा को पार्टी ने मैदान में उतारा है. आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा एक स्थानीय कांग्रेस नेता हैं जिन्हें हाल में ही विपक्षी दल की राज्य महिला शाखा में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 का हाल

जहां हिमाचल प्रदेश में जनता हर बार अलग-अलग पार्टियों को मौका देती है. वहीं गुजरात की सत्ता पर करीब 27 साल से भाजपा ने कब्जा जमा रखा है. यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola