Gujarat News: गुजरात में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 6 मजदूरों की मौत

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :12 Oct 2024 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat News

Gujarat News

Gujarat News: गुजरात के मेहसाणा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मिट्टी धंसने ने मलवे में दमकर पांच मजदूरों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Gujarat News: दशहरे के दिन जब पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है, तो गुजरात के मेहसाणा में एक हादसे से त्यौहार मातम में बदल गया. एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 6 मजदूरों की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई.

मलवे से 9 से 10 लोगों को बचाया गया

मेहसाणा के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ हसरत जैस्मीन ने कहा, यह एक निजी कंपनी है जो निर्माणाधीन थी. घटना दोपहर करीब 1.45 बजे हुई. हमारी जानकारी के अनुसार, 9-10 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं. एक 19 वर्षीय लड़के को जिंदा बचा लिया गया है और उसके बयान के अनुसार, 8-9 लोग यहां काम कर रहे थे. 2-3 लोग अभी भी फंसे हुए हैं. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हम उन्हें जिंदा बचा लें.

टैंक बनाने के लिए मजदूर काम कर रहे थे तब हुआ हादसा

कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए. उन्होंने बताया, पांच शव बरामद कर लिये गए हैं और तीन से चार अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola