ePaper

Google सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर का नंबर डाल लोगों को चूना लगाने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 23 Feb 2024 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
Google सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर का नंबर डाल लोगों को चूना लगाने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Google सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर कंपनी का नंबर डालकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले 7 साइबर क्रिमिनल्स को गिरिडीह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Google सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर कंपनी का नंबर डालकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले 7 साइबर क्रिमिनल्स को गिरिडीह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गिरिडीह पुलिस को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया में छापेमारी के दौरान यह सफलता मिली.

अश्लील वीडियो कॉल करके बना लेते थे वीडियो, फिर करते थे ब्लैकमेल

गिरिडीह पुलिस ने 7 ऐसे शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो गूगल के सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर कंपनी का नंबर डालकर लोगों को चूना लगाते थे. इतना ही नहीं, ये साइबर क्रिमिनल्स लोगों को अश्लील वीडियो कॉल करके उसकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करते थे. उनसे पैसे ऐंठते थे.

Google पर फर्जी नंबर डालकर ठगी करने वाले ये हैं आरोपी

गिरिडीह की पुलिस ने जिन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कजरो का इश्तियाक अंसारी, देवघर के कसियाटांड़ का अशरफ अंसारी, रजाउद्दीन अंसारी, बगोदर थाना क्षेत्र के अटका का टिंकू कुमार, गणेश प्रसाद, राजधनवार थाना क्षेत्र के धाब का मोजाहिद अंसारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनैयडीह का रोहित कुमार राणा शामिल है.

Read Also : गिरिडीह : साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 20 गिरफ्तार

साइबर क्रिमिनल्स के पास से बरामद फोन आदि के डिटेल

इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 41 मोबाइल फोन, 52 सिमकार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 4 बाइक, 3 आधार कार्ड और दो पैन कार्ड बरामद किये हैं. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने शुक्रवार (23 फरवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी.

प्रतिबिंब पोर्टल से मिली पुलिस को सूचना

गिरिडीह के एसपी ने बताया की प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया में फर्जी सिमकार्ड का उपयोग करके लोगों को चूना लगा रहे हैं. इसी सूचना के बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

Read Also : साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई, मास्टरमाइंड सहित 9 शातिर गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे चूना

पुलिस की टीम ने 7 साइबर क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार

इस टीम में प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन व जितेंद्रनाथ महतो शामिल थे. टीम ने छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

2 साइबर अपराधी की तलाश देश के कई राज्यों की पुलिस को

एसपी ने बताया की इन 7 साइबर अपराधियों में 2 ऐसे शातिर साईबर अपराधी हैं, जिनकी तलाश देश भर की पुलिस को थी. ये दोनों साइबर अपराधी टिंकू मंडल और गणेश प्रसाद हैं. दोनों बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के रहने वाले हैं. इन दोनों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के थानों में कई मामले दर्ज हैं. बताया की साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.

Read Also : झारखंड : गिरिडीह बन रहा साइबर अपराधियों का नया अड्डा, दो जिलों से 18 गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola