Electoral Bond: चुनावी बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा 'जबरन वसूली रैकेट', महाराष्ट्र में गरजे राहुल गांधी

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: ANI, X

Electoral Bond: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाई गई चुनावी बॉन्ड योजना को दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन रैकेट है. उन्होंने ईडी, चुनाव आयोग और सीबीआई को भी केंद्र से हथियार करार दिया है.

विज्ञापन

Electoral Bond: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी शुक्रवार को चुनावी बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. राहुल गांधी ने बीजेपी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाई गई चुनावी बॉन्ड योजना को दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन रैकेट है. उन्होंने कहा कि इस योजना को अब रद्द कर दिया गया है. उन्होंने महाराष्ट्र में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहा कि चुनावी बॉन्ड के जरिये एकत्र किए गए धन का इस्तेमाल बीजेपी राजनीतिक दलों को तोड़ने और विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए करते आ रही है. राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी बॉण्ड और राज्यों में कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों की सरकारों की ओर से दिए गए अनुबंधों के बीच कोई संबंध नहीं है. बता दें. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने अंतिम चरण में महाराष्ट्र में हैं.

राहुल गांधी ने बीजेपी पर किया हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया है. राहुल गांधी ने कहा कि यह सबसे बड़ी राष्ट्रविरोधी गतिविधि है जो चल रही है. सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया जा रहा है, बड़ी कंपनियां हैं उगाही की जा रही है, बड़े-बड़े ठेकों के शेयर किए जा रहे हैं और ठेके लेने से पहले चुनावी बांड दिए जा रहे हैं.

ईडी सीबीआई सरकार के हथियार- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश की एजेंसियां चाहे वह ईडी हो या भारत का चुनाव आयोग हो या फिर सीबीआई हो अब ये देश की संस्था नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस के हथियार बन गये हैं. राहुल ने कहा कि अगर इन संस्थाओं ने अपना काम किया होता तो ये ऐसा नहीं होता.  इस बीच राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए कि एक दिन जब बीजेपी सरकार बदलेगी, तब कार्रवाई होगी और कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा ऐसी चीजें नहीं दोहराई जाएंगी, मैं गारंटी देता हूं.

Also Read: Delhi Liquor Policy: बीआरएस MLC के कविता को ईडी ने किया गिरफ्तार, लाई जा रही हैं दिल्ली

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola