ePaper

कैलाश गहलोत के सामने चुनौती होंगे सुरेंद्र भारद्वाज, बिजवासन सीट पर किसका रहा दबदबा?

Updated at : 16 Jan 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
DELHI ASSEMBLY ELECTION 2025

दिल्ली का हॉट सीट बिजवासन विधानसभा सीट

Delhi Assembly Election 2025: साउथ वेस्ट दिल्ली में स्थित बिजवासन विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला दिख सकता है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ने ही नया चेहरा उतारा है

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के हॉट सीट में चर्चित नाम बिजवासन विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा दिख सकता है. बिजवासन सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों का कब्जा रहा है. यह सीट दिल्ली के साउथ वेस्ट में आती है और वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के विधायक बीएस जून हैं. पिछली बार इस सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मात्र 750 वोटों से हासिल हुई थी. बीजेपी ने 2020 में इस सीट से सत प्रकाश राणा को मैदान में उतारा था.

बीजेपी और AAP दोनों ने बदल दिया प्रत्याशी

बिजवासन सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ने ही इस बार नया प्रत्याशी दिया है. इस बार बीजेपी से आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और बड़ा जाट चेहरा कैलाश गहलोत को मैदान में उतारा है. वहीं उनका सामना आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र भारद्वाज से होगा. बात दें कि कैलाश गहलोत पहले नजफ़गढ़ सीट से चुनाव लड़ते आएं हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उनको बिजवासन सीट से टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें.. Weather Alert: दिल्ली में घना कोहरा बना बड़ी समस्या, देर से चल रही 51 ट्रेनें, कई उड़ानों का भी बदला समय

यह भी पढ़ें.. रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान, प्रियंका गांधी के बाद अब सीएम आतिशी पर ये क्या बोल दिया!

राजनीति से पहले वकील थे कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत राजनीति में आने से पहले वकालत करते थे. वे 16 वर्षों तक सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में वकील रहे. कैसलाश गहलोत साल 2015 और 2020 में दिल्ली के नजफ़गढ़ सीट से विधायक रहे. साल 2017 में अरविंद केजरीवाल ने इनको प्रदेश सरकार में मंत्री भी बनाया. उन्होंने गृह, प्रौद्योगिक सूचना और महिला बाल विकास मंत्रालय जैसे यहां विभाग भी संभाला है.

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कल हो सकता है दिल्ली चुनाव का ऐलान, एक फेज में मतदान संभव

यह भी पढ़ें.. इंजिनियर, अधिकारी, आंदोलन और फिर नेता, बड़ा अनोखा रहा है केजरीवाल का सियासी सफर

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola