रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान, प्रियंका गांधी के बाद अब सीएम आतिशी पर ये क्या बोल दिया!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jan 2025 12:15 AM
Ramesh Bidhuri Controversial Statement
Ramesh Bidhuri Controversial Statement: बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है. रविवार को उन्होंने पहले प्रियंका गांधी पर टिप्पणी की थी. इसके बाद पार्टी की एक रैली में उन्होंने दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया. उनके बयान से एक बार फिर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है.
Ramesh Bidhuri Controversial Statement: बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. प्रियंका गांधी के बाद अब उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर भी बयानबाजी कर दी है. उनके बयान से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है. बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को रोहिणी में आयोजित पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लिना से सिंह हो गई. इससे पहले उन्होंने प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी.
आतिशी ने दी प्रतिक्रिया
वहीं रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कि बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है. दिल्ली की जनता उन्हें चुनाव में इसका करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की ऐसी टिप्पणी ही बता रही है कि बीजेपी महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखती है.
दिल्ली की महिलाएं लेंगी बदला- प्रियंका कक्कड़
दिल्ली की सीएम आतिशी पर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के कथित आपत्तिजनक बयान पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए अगर वह गलती से विधायक बन गए तो महिलाओं के खिलाफ उनका रवैया कैसा होगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को को पूरा समर्थन करती हैं. रमेश बिधूड़ी दिल्ली की सीएम आतिशी से बहुत बड़े अंतर से हारेंगे. दिल्ली की महिलाएं बदला लेंगी.
प्रियंका गांधी के खिलाफ भी दिया था विवादित बयान
रविवार को ही कालकाजी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कह दिया था कि वो कालकाजी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे. इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई थी. कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान करने के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की थी. हालांकि बाद में सियासी पारा गरमाने पर उन्होंने अपने बयान से माफी मांग ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










