'किसी के अपमान करने का नहीं था इरादा', प्रियंका गांधी पर दिए विवादित बयान से रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी
Ramesh Bidhuri Controversial Statement
Ramesh Bidhuri Controversial Statement: दिल्ली की कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान पर खेद जताया है. उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. रविवार को उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी है. उनके बयान का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया था.
Ramesh Bidhuri Controversial Statement: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान पर खेद जताया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि किसी संदर्भ में मेरी ओर से दिये गये बयान पर कुछ लोग गलत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे है. मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था. लेकिन, फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है तो मैं खेद प्रकट करता हूं. रमेश बिधूड़ी ने रविवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि “वो कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल की तरह बनाएंगे.” बिधूड़ी के इस बयान पर भारी सियासी बवाल छिड़ गया है. कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार पर जमकर हमला बोला है और बयान की निंदा की है.
बयान को लेकर मचा सियासी बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो के मुताबिक बिधूड़ी ने कहा था कि “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जैसे हमने ओखला और संगम विहार में सड़कें बनाईं, वैसे ही हम कालकाजी की सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे.” उनके बयान को लेकर कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने भी बिधूड़ी पर निशाना साधा. अलका लांबा ने बिधूड़ी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘एक बार फिर अपनी चिर-परिचित अमर्यादित भाषा में महिलाओं का ‘अपमान’ किया है. उन्होंने कहा, “क्या कालकाजी की जनता को ऐसा व्यक्ति पसंद आएगा, जिसे न तो सदन (संसद) की गरिमा का ख्याल है और न ही महिलाओं के सम्मान का.” अलका लांबा ने बिधूड़ी से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.
अपने बयान से कई बार विवाद में आ चुके हैं बिधूड़ी
दक्षिण दिल्ली से दो बार लोकसभा सदस्य और तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके रमेश बिधूड़ी के लिए सार्वजनिक बयानों को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है. पिछले साल की शुरुआत में लोकसभा सत्र के दौरान बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन सांसद दानिश अली पर भी उन्होंने टिप्पणी की थी. उस टिप्पणी की भी खूब निंदा हुई थी. यहां तक की उनके व्यवहार को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया था.
Also Read: रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, बोले- ‘प्रियंका गांधी के गालों जैसी बनवाएंगे सड़कें’, भड़की कांग्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










