राज्यपाल के जरिये छीने जा रहे हैं मुख्यमंत्रियों के अधिकार,पद समाप्त किया जाये- राघव चड्ढा का बड़ा बयान

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों में यह चलन देखा जा रहा है कि एलजी या राज्यपाल के जरिए सरकारों या मुख्यमंत्रियों के अधिकार छीने जा रहे हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और एलजी के बीच चल रही खींचतान के बीच AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान सामने आया है. राघव चड्ढा ने कहा है कि प्रदेशों में राज्यपालों और उपराज्यपाल के कार्यालयों को समाप्त कर देना चाहिए. आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यपालों और उपराज्यपाल के कार्यालयों को लेकर कहा है कि यह एक औपनिवेशिक खुमारी है, जिसे देश से हटा देना चाहिए. गौरतलब है कि बीते काफी समय से दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी वीके सक्सेना के बीच अधिकारों की जंग चल रही है.  

छीने जा रहे हैं मुख्यमंत्रियों के अधिकार
राघव चड्ढा ने कहा है कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों में यह चलन देखा जा रहा है कि एलजी या राज्यपाल के जरिए सरकारों या मुख्यमंत्रियों के अधिकार छीने जा रहे हैं. उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल ने कहा कि विधायक सेंथिल बालाजी मंत्री बनने के लायक नहीं हैं. उन्होंने कहा कि संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि सीएम के पास कैबिनेट चुनने का पूरा अधिकार है. यह प्रवृत्ति देश के लिए खतरनाक है. मुझे लगता है कि राज्यपालों और उप राज्यपालों के कार्यालयों को समाप्त कर देना चाहिए.

अन्य दलों का समर्थन जुटा रही AAP
गौरतलब है कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के लिए आम आदमी पार्टी सरकार और एलजी के बीच जंग काफी दिनों से जारी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इतर केंद्र ने अध्यादेश लाकर दिल्ली की सरकार के अधिकारों को सीमित किया है. उधर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अन्य पार्टियों का समर्थन जुटा रही है. इसी सिलसिले  में अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई और नेताओं से मुलाकात की थी.

Also Read: खालिस्तानी समर्थकों पर केन्द्र सरकार सख्त, NIA को दिया उच्चायोग पर हमले की जांच का जिम्मा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola