‘ये छोटी-मोटी बातें हैं’, प्रियंका गांधी पर रमेश बिधूड़ी के बयान पर शशि थरूर ने ये क्या कह दिया

Shashi Tharoor
Ramesh Bidhuri purported statement viral video : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयान से राजनीति गरम है. रविवार को पूरे दिन इसपर आरोप-प्रत्यारोप के दौर चलते रहे. इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया में ऐसी बात कह दी, जिसकी चर्चा होने लगी.
Ramesh Bidhuri purported statement viral video : वायरल वीडियो में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “सच कहूं तो मुझे लगता है कि यह छोटी-मोटी बातें हैं. हमें इन बातों में नहीं पड़ना चाहिए. सच कहूं तो हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और राजनीति में एक-दूसरे का अनादर न करें. हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी के साथ अनादर किया जाना चाहिए. मेरा मानना है कि लोगों को आपसी सम्मान के साथ पेश आना चाहिए, चाहे आप किसी से सहमत हों या नहीं. हम भाजपा के लोगों के बारे में ऐसी बातें नहीं कह रहे हैं, उन्हें भी हमारे बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए.”
रमेश बिधूड़ी के किस बयान पर गहराया विवाद
दिल्ली के कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा था, वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता “प्रियंका गांधी के गालों” जैसी सड़कें बनवाएंगे. विवादित बयान के लिए बिधूड़ी को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की. बीजेपी ने भी बिधूड़ी के बयान से किनारा कर लिया. विवाद बढ़ने के बाद बिधूड़ी ने एक्स पर पोस्ट कर माफी मांग ली है. हालांकि उन्होंने अपने बयान में कहा – “मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है. कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब वह (लालू यादव) उनकी सरकार में मंत्री थे. अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं.”
यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान से बीजेपी ने किया किनारा, वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
यह भी पढ़ें: कौन हैं रमेश बिधूड़ी? जिसे बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










