94 लाख टिकट रद्द कर 1,490 करोड़ रुपये लौटायेगा रेलवे

Updated:
विज्ञापन
94 लाख टिकट रद्द कर 1,490 करोड़ रुपये लौटायेगा रेलवे

नयी दिल्ली : लॉकडाउन से पहले यात्रियों द्वारा बुक करायी गयी 94 लाख टिकटों के रद्द होने पर भारतीय रेलवे को राजस्व में 1,490 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. अधिकारियों ने बताया कि 22 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुक करायी गयी 55 लाख टिकटों के लिए 830 करोड़ रुपये वापस किये जायेंगे. इसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लॉकडाउन से पहले यात्रियों द्वारा बुक करायी गयी 94 लाख टिकटों के रद्द होने पर भारतीय रेलवे को राजस्व में 1,490 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. अधिकारियों ने बताया कि 22 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुक करायी गयी 55 लाख टिकटों के लिए 830 करोड़ रुपये वापस किये जायेंगे. इसके बाद लॉकडाउन को 15 अप्रैल से बढ़ा कर तीन मई तक किये जाने के निर्णय के कारण बुक कराये गये 39 लाख टिकटों के लिए 660 करोड़ रुपये वापस करने होंगे. रेलवे ने कहा कि इस दौरान बुक कराये गये टिकटों के पूरे पैसे वापस किये जायेंगे.रेलवे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए करीब 1.3 लाख पीपीइ बनायेगानयी दिल्ली.

कोरोना का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रेलवे इस महीने करीब 30 हजार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीइ) का उत्पादन करेगा, जबकि अगले महीने एक लाख पीपीइ का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है. रेलवे ने बुधवार को बताया कि पूरे शरीर को ढंकने वाले संक्रमण रोधी सूट का नमूना तैयार हो गया है. डीआरडीओ की ग्वालियर स्थित अधिकृत प्रयोगशाला ने उच्च स्तर पर जांच के बाद इसके निर्माण को मंजूरी भी दे दी है. उत्पादन शुरू हो गया है और रेलवे के डॉक्टर ही इन पीपीइ का इस्तेमाल करेंगे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola