प्रवेश वर्मा ने ‘शीश महल’ को जनता के लिए खोलने की मांग की, सीएम आतिशी को लिखा पत्र

Parvesh Verma
Parvesh Verma Requests Open Sheesh Mahal: नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है. उन्होंने ‘शीश महल’ को आज लोगों के लिए खोलने की मांग कर दी है.
Parvesh Verma Requests Open Sheesh Mahal: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास ‘शीश महल’ को आम लोगों के दर्शन के लिए खोलने की मांग की है. इसको लेकर बीजेपी नेता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र भी लिखा है. प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैंने दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखकर कहा है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग उस ‘शीश महल’ को देखना चाहते हैं, जिस पर उनके टैक्स का पैसा खर्च हुआ है. ‘शीश महल’ को पर्यटन स्थल घोषित किया जाना चाहिए. दिल्ली के लोगों को पता चलना चाहिए कि दिल्ली को लूटने वाले, उनके सपनों को बेचने वाले ने ‘शीश महल’ कैसे बनवाया.”
प्रवेश वर्मा ने अपने पत्र में क्या लिखा?
अपने पत्र में प्रवेश वर्मा ने कहा, “आवास अब दिल्ली के शासन और प्रशासन के इतिहास का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया है.” “मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान, आधिकारिक आवास को विशेष रूप से सजाया गया था और भव्य बनाया गया था. यह अब जनता के बीच ‘शीश महल’ के रूप में लोकप्रिय है. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग, जिन्होंने केजरीवाल को लगातार तीन बार विधानसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुना है, इस भवन को देखने की तीव्र इच्छा रखते हैं. इसलिए इसे आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया जाए.”
प्रवेश वर्मा ने इस समय पर शीश महल को खोलने की मांग की
बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने अपने पत्र में कहा, शीश महल को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खोलें, ताकि दिल्ली के लोग इसे करीब से देख सकें. वर्मा ने कहा, “इससे न केवल जनता की उम्मीदें पूरी होंगी, बल्कि सरकार और लोगों के बीच पारदर्शिता, विश्वास भी मजबूत होगा. मुझे विश्वास है कि आप इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे और शीघ्र निर्णय लेंगीं.”
केजरीवाल के पूर्व आवास पर बीजेपी करती रही है हमला
अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास पर बीजेपी पहले से हमला करती रही है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसको लेकर केजरीवाल पर तंज कस चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी केजरीवाल पर शीश महल को लेकर अटैक कर चुके हैं. बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल ने अपने आवास के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं.
प्रवेश वर्मा को बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा
पूर्व सांसद और दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने उन्हें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से टिकट दिया है. नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है.
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी को जवाब- 2700 करोड़ के घर में रहने वाले शीशमहल की बात करते हैं
फरवरी में हो सकती है दिल्ली में चुनाव
दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने की संभावना है. लगातार 15 वर्षों तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस ने पिछले दो विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन किया है और एक भी सीट नहीं जीत पाई है. 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं और भाजपा ने आठ सीटें हासिल की थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










