Mahila Samriddhi Yojana : किन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 2,500 रुपये?

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :08 Mar 2025 7:53 AM
विज्ञापन
mahila samriddhi yojana

महिला समृद्धि योजना

Mahila Samriddhi Yojana : महिला समृद्धि योजना के लिए कुछ पात्रता तय की गई है. लाभुक को उसपर खरा उतरना होगा. इसके बाद ही उसके खाते में 2,500 रुपये आएंगे.

विज्ञापन

Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ कर सकती हैं. इसके तहत दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया गया है. यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा किया गया एक प्रमुख चुनावी वादा था. योजना में हो रही देरी के लिए आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान इस योजना की घोषणा की जा सकती है. जानें इस योजना से जुड़ी बड़ी बातें.

महिला समृद्धि योजना की पात्रता

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रहने वाली 18-60 वर्ष की आयु की महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा. जिनके परिवार की आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है और जो टैक्स का भुगतान नहीं करती हैं, वे महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र हैं. यह योजना उन महिलाओं पर लागू होगी जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं या अन्य सरकारी योजनाओं से वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं करती हैं.

महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल डेवलप कर रही है. इसके माध्यम से योजना के लिए रजिस्ट्रेशन  किया जाएगा. फॉर्म पर दी गई जानकारी को सत्यापित करने और योजना के लिए पात्र लोगों की पहचान करने के लिए, आईटी विभाग पंजीकरण पोर्टल के साथ-साथ एक अलग सॉफ्टवेयर भी बनाया जा रहा है. सरकार ने विभिन्न विभागों से जानकारी शेयर करने को कहा है जिससे संभावित लाभुक की पहचान करने में मदद मिलेगी.

महिला समृद्धि योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी?

हालांकि जरूरी दस्तावेजों की सटीक सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन में ये दस्तावेज जरूरी पड़ सकते हैं.
1. आधार कार्ड

2. राशन कार्ड

3. एड्रेस प्रूफ 

4. योजना का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी देना होगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola