लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट के मतदाताओं ने कभी किसी पार्टी को सिर पर नहीं बैठाया, मुकाबला होगा दिलचस्प

लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट
Laxmi Nagar Assembly constituency: लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है. इस सीट पर अभी बीजेपी के विधायक है, इसलिए पार्टी सीट को अपने पास बरकरार रखना चाहेगी, जबकि आप इसे दोबारा अपने खाते में करने की जंग लड़ रही है.
- दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान
- 8 फरवरी को होगी मतों की गिनती
Laxmi Nagar Assembly constituency : लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यह विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है. यह विधानसभा क्षेत्र परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया है. यहां पहली बार चुनाव 2008 में हुए थे, वर्तमान में यहां से बीजेपी नेता अभय वर्मा सांसद हैं.
लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र का इतिहास
लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र पूर्वी दिल्ली के मध्य में स्थित है. यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर भी है. आम लोगों के बाजारों की वजह से यह इलाका काफी चर्चित भी है. 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के अभय वर्मा विजयी हुए थे, उन्होंने आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को पराजित किया था. 2015 के चुनाव में आप नेता नितिन त्यागी विजयी हुए थे, उन्होंने बीजेपी के बीबी त्यागी को हराया था. 2013 में भी लक्ष्मी नगर से आप नेता विनोद कुमार बिन्नी विजयी हुए थे. उन्होंने कांग्रेस नेता को अशोक वालिया को पराजित किया था. 2008 में लक्ष्मीनगर सीट कांग्रेस के पास थी अशोक वालिया ने बीजेपी नेता मुरारी सिंह पंवार को हराया था.
2025 में क्या है स्थिति
लक्ष्मीनगर सीट पर कभी भी किसी खास पार्टी का कब्जा नजर नहीं आता है. पिछले चुनाव में पूर्वी दिल्ली के दस में से 7 सीट आम आदमी के पास थे, बावजूद इसके 2020 के चुनाव में आप यहां अपना प्रभाव नहीं दिखा सकी. आम आदमी पार् किसी भी हाल में इस सीट को वापस अपने पास लाना चाहती है, उसने बीबी त्यागी को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है जबकि कांग्रेस ने सुमित शर्मा को टिकट दिया है.
इसे भी पढ़ें : बदरपुर विधानसभा क्षेत्र पर नहीं है किसी पार्टी का दबदबा, दलबदलुओं ने किया है राज
तुगलकाबाद विधानसभा से हैट्रिक लगाने की तैयारी में आप, बीजेपी भी कमर कस कर तैयार
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र पर AAP का कब्जा, बीजेपी किला ध्वस्त करने में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










