ePaper

केजरीवाल ने इन 4 नेताओं को भेजा यमुना का पानी, जानें इसका कारण

Updated at : 30 Jan 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
delhi election 2025

Arvind Kejriwal

Delhi Election 2025: यमुना जल को लेकर दिल्ली में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अरविंद केजरीवाल ने 4 नेताओं को यमुना जल को भेजा है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनावों के बीच यमुना के पानी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के जहरीले पानी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और साथ में चार बोतलें लेकर आए. केजरीवाल ने दावा किया कि यमुना का पानी 7 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) अमोनिया से भरा हुआ है और इस पानी को क्लोरिन मिलाकर फिल्टर किया गया है.

केजरीवाल ने कहा, “मैं यह पानी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेज रहा हूं. इन सभी को यह पानी पीकर दिखाना चाहिए, तभी वे यमुना के पानी की स्थिति को समझ पाएंगे।” दिलचस्प यह था कि इन बोतलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिखा था, जबकि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने यमुना के जहरीले पानी पर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया था.

केजरीवाल ने नहीं लिया पीएम मोदी का नाम

चुनाव के इस माहौल में एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि केजरीवाल ने पीएम मोदी का नाम क्यों नहीं लिया, जबकि पीएम मोदी अपनी रैलियों में इशारों-इशारों में केजरीवाल पर हमला करते रहते हैं. आमतौर पर प्रधानमंत्री मोदी भी अपने भाषणों में सीधे तौर पर केजरीवाल का नाम नहीं लेते, बल्कि ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) पर निशाना साधते हैं.

चुनाव आयोग के नोटिस पर केजरीवाल का जवाब

यमुना के पानी पर बयानबाजी के बीच चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से यमुना के जहरीले पानी का दावा करने पर जवाब मांगा है. चुनाव आयोग ने केजरीवाल से 11 बजे तक इसका सबूत पेश करने को कहा है, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. इस पर केजरीवाल ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए. उन्होंने लोकतंत्र को बर्बाद किया है और उनकी भाषा चुनाव आयोग के काम के दायरे में नहीं आती.” केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह राजीव कुमार को तीन बोतलें भेजेंगे, और उन्हें डर नहीं है अगर चुनाव आयोग उन पर कार्रवाई करता है. केजरीवाल ने चुनौती दी कि वे डरते नहीं हैं, चाहे कुछ भी हो जाए.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola