ePaper

'कश्मीर में 1990 का दौर वापस आया, भाजपा फेल', ‘जन आक्रोश रैली' में बोले अरविंद केजरीवाल

Updated at : 05 Jun 2022 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
'कश्मीर में 1990 का दौर वापस आया, भाजपा फेल', ‘जन आक्रोश रैली' में बोले अरविंद केजरीवाल

‘जन आक्रोश रैली' में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान को बताना चाहते हैं कि वह तुच्छ राजनीति करना बंद करे, कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा.

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ की ‘जन आक्रोश रैली’ में भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, 1990 के दशक में जो हुआ था, वही दोहराया जा रहा है. भाजपा सरकार कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही. कई बैठकें की गईं, हर कोई कार्य योजना के बारे में जानना चाहता है.

कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए

आम आदमी पार्टी (आप) ने कश्मीर में ‘‘कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर की जा रहीं हत्याओं” के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली आयोजित की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली में मांग की कि कश्मीरी पंडितों के साथ हस्ताक्षरित वे प्रतिज्ञा पत्र रद्द किए जाएं, जिनमें कहा गया है कि वे कश्मीर के बाहर काम नहीं कर सकते. उन्होंने मांग की कि कश्मीरी पंडितों की मांगें पूरी की जाएं, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए और घाटी के लिए कार्य योजना पेश की जाए.

‘जन आक्रोश रैली’ में भाजपा विरोधी नारे

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही कहा कि हम पाकिस्तान को बताना चाहते हैं कि वह तुच्छ राजनीति करना बंद करे. कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कश्मीर को नहीं संभाल सकती, उसे केवल गंदी राजनीति करना आता है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और विधायकों सहित ‘आप’ के कई नेता एवं कार्यकर्ता ‘जन आक्रोश रैली’ में शामिल हुए तथा उन्होंने भाजपा विरोधी नारे लगाए.

Also Read: सत्येंद्र जैन को झटका, ED की पूछताछ में साथ नहीं रख पाएंगे वकील, जानिए मामला
भाजपा कश्मीर को नहीं संभाल सकती

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि भाजपा कश्मीर को नहीं संभाल सकती, उसे केवल गंदी राजनीति करना आता है। कृपया कश्मीर को लेकर राजनीति मत कीजिए. कश्मीर पंडितों की मांगें पूरी करो, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराओ और घाटी के लिए कार्य योजना पेश करो.

कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा

‘जन आक्रोश रैली’ में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान को बताना चाहते हैं कि वह तुच्छ राजनीति करना बंद करे, कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा. कश्मीरी पंडितों के साथ हस्ताक्षरित वे प्रतिज्ञा पत्र रद्द किए जाएं, जिनमें कहा गया है कि वे कश्मीर के बाहर काम नहीं कर सकते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola