ePaper

Kal ka Mausam: 3 अगस्त को दिल्ली में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 02 Aug 2025 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Kal ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में 3, 4 और 5 अगस्त तक भारी से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में इस दौरान आंधी-तूफान आने की भी संभावना जताई है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश होने की आशंका जताई है. इस दौरान राज्य के कई इलाकों जैसे रोहिणी, पीतमपुरा और लक्ष्मीनगर समेत अन्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली में भी अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिल्ली में 3, 4 और 5 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

बारिश से जनजीवन प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. कुछ इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. लोगों को रोजमर्रा के काम करने और आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.इसके साथ ही मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन और बस स्टॉप्स पर पानी भराव के कारण परेशानी हो रही है.

तापमान में गिरावट

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. राज्य में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़े: Indore: ऑनलाइन गेम बना जान का दुश्मन, फ्रि फायर में 2800 रुपये हारने पर 7वी के छात्र ने की खुदखुशी

यह भी पढ़े: Encounter in Jammu and Kashmir : कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन, एक आतंकी ढेर

यह भी पढ़े: Delhi Railway Station Tragedy: यात्री का सामान गिरने से नई दिल्ली स्टेशन पर मच गई भगदड़

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola