Farmer Protest 2024: दिल्ली चलो मार्च पर अड़े किसान, मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, लाल किला में भी लटके ताले
Patiala: Farmers move away after police fired teargas shell to disperse them during their 'Delhi Chalo' march at Punjab-Haryana Shambhu border, near Patiala, Tuesday, Feb. 13, 2024. (PTI Photo)(PTI02_13_2024_000117B)
Farmer Protest 2024: अपनी मांगों को लेकर किसान जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन को देखते हुए सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है. साथ ही दिल्ली की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. ऐहतियातन दिल्ली के लाल किले को बंद कर दिया गया है. और मेट्रो स्टेशनों पर भी प्रवेश और निकासी द्वार बंद कर दिया गया है.
Farmer Protest 2024: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन जारी है. कई जगहों पर पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई है. किसानों को दिल्ली मार्च से रोकने के लिए पुलिस बल डटी हुई है. जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं. सीमाओं को सील कर दिया गया है. किसानों को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन से पानी की बौछार की. वहीं, प्रदर्शन पर उतारु किसान सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. कई जगहों पर पुलिस के बैरिकेड को किसानों ने हटा दिया है. पूरे दिल्ली और हरियाणा में पुलिस अलर्ट पर है. किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए एहतियातन दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशनों पर प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है.
मेट्रो के आठ स्टेशन पर प्रवेश द्वार बंद
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशन पर एक या उससे अधिक प्रवेश और निकासी गेट को सुबह से ही बंद कर दिया गया है. हालांकि ये स्टेशन बंद नहीं हैं और यात्रियों को अन्य गेट के जरिए प्रवेश और निकासी की अनुमति दी गयी है. किसानों को प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ और बाराखंभा रोड पर कुछ गेट बंद कर दिए गए हैं.
लाल किला पर्यटकों के लिए बंद
किसानों के दिल्ली चलो मार्च के कारण लाल किला को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के कारण लाल किला परिसर को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वहीं, भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. गौरतलब है कि किसान नेताओं और केंद्र के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. दिल्ली की सड़कों पर दंगा-रोधी उपकरणों के साथ जवानों को तैनात किया गया है. सड़कों तक आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर प्लान बी भी तैयार किया है. जिसके तहत मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी द्वार बंद कर दिए गए हैं. वहीं, संसद के सभी द्वारों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं. अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है. संसद के पास लगाए गए अवरोधकों पर कंटीले तार लगाए गए हैं. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










