Fake Aadhaar Card Case: AAP विधायक मोहिंदर गोयल की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा दूसरा नोटिस
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jan 2025 3:39 PM
AAP MLA Mohinder Goyal
Fake Aadhaar Card Case: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. फर्जी आधार कार्ड मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें लगातार दूसरा नोटिस भेजा है.
Fake Aadhaar Card Case: दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में जांच में शामिल होने के लिए आप विधायक मोहिंदर गोयल को रविवार को एक और नोटिस भेजा है. दिल्ली पुलिस ने बताया, इसी मामले में कुछ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए थे. शनिवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक को पहली नोटिस जारी किया था और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था.
Fake Aadhaar Card Case: आप विधायक मोहिंदर गोयल ने खुद को बताया निर्दोश, नोटिस को बताया राजनीति से प्रेरित
दिल्ली पुलिस द्वारा एक और नोटिस भेजे जाने पर आप विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा, “यह सब एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. मैंने दिल्ली पुलिस द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है. मैं कानून का सम्मान करता हूं. वे (भाजपा) जानते हैं कि आप सभी विधानसभा सीटें जीत रही है और यह एक राजनीतिक स्टंट है.” इससे पहले शनिवार को उन्होंने कहा था, “मुझे अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है. यह बांग्लादेशियों के लिए (आधार) कार्ड बनाने का मामला है. जबकि मेरी तरफ से आज तक ऐसा कुछ नहीं किया गया है. यह केवल राजनीति से प्रेरित है.” उन्होंने कहा, “हम न तो कोई गलत काम करते हैं और न ही हम किसी गलत काम के पक्ष में हैं. यह सब राजनीति से प्रेरित है. मुझे लगता है कि हमारे स्थानीय उम्मीदवारों का इसमें कुछ हाथ है.”
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025 : आप की ईमानदारी का लिटमस टेस्ट, आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए मांगा चंदा
बीजेपी ने आप पर बांग्लादेशियों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने का आरोप लगाया
बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने आप सरकार पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए ‘राष्ट्र-विरोधी’ ताकतों का समर्थन हासिल करने का आरोप लगाया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में फर्जी वोटों की जांच से पता चला है कि फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट जोड़े जा रहे हैं. इस साजिश में आप के दो विधायक मोहिंदर गोयल और जय भगवान उपकार शामिल हैं. त्रिवेदी ने कहा, “शराब और स्वास्थ्य धोखाधड़ी से जुड़े घोटालों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का एक नया और खतरनाक चलन सामने आ रहा है. अरविंद केजरीवाल के देश विरोधी ताकतों के प्रति प्रेम का राज क्या है?”
ये भी पढ़ें : BJP Second List: बीजेपी ने 4 बार के विधायक का टिकट काटा, 5 महिलाओं को मैदान में उतारा, देखें दूसरी सूची
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बेरोजगारों को 8500 देगी कांग्रेस, चुनाव से पहले किया बड़ा वादा
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘हनुमान’ का हाथ AAP के साथ, दिल्ली चुनाव में समर्थन का किया ऐलान
यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, बीजेपी-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










