BJP Second List: बीजेपी ने 4 बार के विधायक का टिकट काटा, 5 महिलाओं को मैदान में उतारा, देखें दूसरी सूची

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jan 2025 10:18 PM

विज्ञापन

Mohan Singh Bisht

BJP Second List: बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. जिसमें एक मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है. जबकि 5 महिलाओं को मैदान में उतारा है.

विज्ञापन

BJP Second List: बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. जिसमें एक मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए नेता को मैदान में उतारा गया है. बीजेपी ने करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को इस बार टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह पूर्व आप नेता और फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है. मोहन बिष्ट करावल नगर से लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं. हालांकि 2015 में उन्हें कपील मिश्रा से ही हार का सामना करना पड़ा था. बिष्ट यहां से सबसे पहले 1998 में जीत दर्ज की थी. उसके बाद 2003, 2008, 2013 और 2020 में जीत दर्ज की.

बीजेपी ने एक और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को दिया टिकट

बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में एक और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को टिकट दिया है. पहली सूची में बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है. अब दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मैदान में उतारा है. हरीश खुराना को बीजेपी ने मोती नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें: BJP Second List: बीजेपी की दूसरी सूची जारी, कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट, कोंडली से प्रियंका गौतम

बीजेपी ने 5 महिलाओं को भी दिया टिकट

बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है. जिसमें मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर विधानसभा सीट से उर्मिला कैलाश गंगवाल, तिलक नगर से श्वेता सैनी, नजफगढ़ से नीलम पहलवान और कोंडली विधानसभा सीट से प्रियंका गौतम को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘हनुमान’ का हाथ AAP के साथ, दिल्ली चुनाव में समर्थन का किया ऐलान

यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, बीजेपी-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025 में अठावले की पार्टी की एंट्री, केजरीवाल के खिलाफ शुभी सक्सेना को मैदान में उतारा, देखें पूरी सूची

बीजेपी की दूसरी सूची

विधानसभाउम्मीदवार
नरेलाराज करण खत्री
तिमारपुरसूर्य प्रकाश खत्री
मुंडकाराजेंद्र दराल
किराड़ीबजरंग शुक्ला
सुल्तानपुर माजराकर्म सिंह कर्मा
शंकूी बस्तीकरनैल सिंह
त्रि नगरतिलक राम गुप्ता
सदर बाजारमनोज कुमार जिंदल
चांदनी चौकसतीश जैन
मटिया महलदीप्ति इंदौरा
बल्लीमारानकमल बागड़ी
मोती नगरहरीश खुराना
मादीपुरउर्मिला कैलाश गंगवाल
हरि नगरश्याम शर्मा
तिलक नगरश्वेता सैनी
विकासपुरीपंकज कुमार सिंह
उत्तम नगरपवन शर्मा
द्वारकाप्रद्युम्न राजपूत
मटियालासंदीप सहरावत
नजफगढ़नीलम पहलवान
पालमकुलदीप सोलंकी
राजिंदर नगरउमंग बजाज
कस्तूरबा नगरनीरज बसोया
तुगलकाबादरोहतास बिधूड़ी
ओखलामनीष चौधरी
कोंडलीप्रियंका गौतम
लक्ष्मी नगरअभय वर्मा
सीलमपुरअनिल गौड़
करावल नगरकपिल मिश्रा
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola