Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण

bihar congress (File)
Delhi Election 2025: दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस का मजबूत होना आम आदमी पार्टी के नुकसान का सबब हो सकता है. आइए जानते हैं इसके पीछे का मुख्य कारण
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है और सभी दलों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है. इस बार का चुनाव त्रिकोणीय बन गया है. बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने सामने है. पिछली बार के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था लेकिन कोई फायदा नहीं मिला. इस बार कांग्रेस और ‘आप’ आमने सामने है.
कांग्रेस का वोट AAP में हुआ शिफ्ट
दिल्ली के राजनीति को साल 2013 से देखें तो भले बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई हो लेकिन उसके वोट प्रतिशत में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं हुई है. साल दर साल कांग्रेस का वोट प्रतिशत दिल्ली में गिरता चला गया. 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर में भारी गिरावट हुआ और 24 % से सीधे 9% पर चल गया. आम आदमी पार्टी को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला. कांग्रेस का वोट शेयर आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो गया और यही कारण था कि AAP को 50% के करीब वोट हासिल हुआ.
यह भी पढ़ें.. Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने ‘जीवन रक्षा योजना’ का किया वादा, 25 लाख रुपये तक फ्री ट्रीटमेंट
अगर कांग्रेस हुई मजबूत तो AAP पर पड़ेगा असर(Delhi Election 2025)
दिल्ली में साल 2015 से ही अल्पसंख्यक वोटों में बड़ा बदलाव आया. कांग्रेस का वोट अरविंद केजरीवाल के तरफ शिफ्ट होने लगा. दिल्ली के कई मुस्लिम बहुल सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बड़े अंतर से जीत हिल की. इसके अलावा पूर्वांचल वोटर्स का अच्छा खासा वोट भी आम आदमी पार्टी के तरफ गया. अब अगर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अपने वोट प्रतिशत में इजाफा करती है तो इसका असर चुनावी नतीजों पर भी पड़ सकता है. इस बार कांग्रेस हर बार के मुकाबले आम आदमी पार्टी पर ज्यादा हमलावर है. पार्टी का प्रयास है कि कांग्रेस अपना खोया हुआ राजनीतिक वजूद दिल्ली में वापस ले.
यह भी पढ़ें.. BJP को लगा बड़ा झटका, मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से अधिक कार्यकर्ता AAP में शामिल
यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले टूटा इंडिया गठबंधन, अखिलेश ममता ने दिया AAP को समर्थन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




