Diwali Accident: दिल्ली के अस्पतालों में दिवाली पर झुलसने के 280 से अधिक मामले, कई लोगों की हालत गंभीर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Nov 2024 9:33 PM

विज्ञापन

Diwali Accident

Diwali Accident: दिल्ली के कई अस्पतालों में दिवाली पर पटाखों के कारण झुलसने के 280 से अधिक मामले सामने आए है. देश की सबसे बड़ी बर्न यूनिट वाले सफदरजंग अस्पताल में गुरुवार को 117 मामले दर्ज किए गए थे.

विज्ञापन

Diwali Accident: दिल्ली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. कई राज्यों में जमकर आतिशबाजी की गई. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर प्रतिबंध था, इसके बावजूद कई जगहों पर आतिशबाजी हुई. वहीं पटाखों के कारण कई जगहों पर हादसे भी हुए है. दिल्ली के कई अस्पतालों में दिवाली पर पटाखों के कारण झुलसने के 280 से अधिक मामले सामने आए है. देश की सबसे बड़ी बर्न यूनिट वाले सफदरजंग अस्पताल में गुरुवार को 117 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं दिल्ली एम्स में 48 लोगों मामले. जबकि, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में झुलसने के 19 मामले सामने आए है.

15 गंभीर झुलसे मरीज अस्पताल में भर्ती

280 मरीजों में 100 से ज्यादा ऐसे मरीज थे जो मामूली रूप से झुलसे हुए थे. अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं 15 ऐसे मरीज हैं जो गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. मरीजों में बच्चों की संख्या भी थी. रिपोर्ट के मुताबिक झुलसने वालों में 12 साल के कम उम्र के करीब 20 बच्चे शामिल हैं.

कई लोग पटाखा से झुलसे

वहीं झुलसने के मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि 86 मामलों में झुलसने का कारण पटाखा रहा है. वहीं, 31 से ज्यादा मरीजों ने बताया कि दीये से झुलसने के कारण उन्हें अस्पताल आना पड़ा है. वहीं पटाखों से हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण पांच लोगों को सर्जरी की आवश्यकता पड़ी. बता दें, दिवाली से एक दिन पहले यानू बुधवार को सफदरजंग अस्पताल में झुलसने के 18 मामले दर्ज किए गए थे. इनमें नौ मरीजों को भर्ती किया गया था. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jammu Kashmir News: गैर कश्मीरियों पर फिर टारगेट अटैक, आतंकियों ने बडगाम में दो मजदूरों को मारी गोली

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola