Jammu Kashmir News: गैर कश्मीरियों पर फिर टारगेट अटैक, आतंकियों ने बडगाम में दो मजदूरों को मारी गोली

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Nov 2024 11:34 PM

विज्ञापन

Jammu Kashmir News

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकियों का टारगेट अटैक जारी है. शुक्रवार को बडगाम में आतंकियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी है. वहीं घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर दहशत फैलाया है. बडगाम में दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने टारगेट अटैक किया है. बताया जा रहा है कि दो मजदूरों को आतंकियों ने गोली मारी गई है. वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों घालयों को फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस ने आतंकियों की छानबीन शुरू कर दी है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

पूरे इलाकों का सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकियों ने बडगाम जिले के मगाम इलाके के मजहामा में दो गैर स्थानीय लोगों को अपना निशाना बनाया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉकटरों का कहना है कि फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है. इधर, हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.

हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में में बढ़े हैं आतंकी हमले

हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में इजाफा हुआ है. इससे तीन दिन पहले जम्मू के अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास एक गांव से गुजर रहे सेना के काफिले में शामिल एम्बुलेंस पर आतंकवादियों ने हमला किया था. आतंकियों ने गोलीबारी कर दी थी. हालांकि इसके बाद सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. वहीं जवाबी कार्रवाई में जवानों एक आतंकवादियों को मार गिराया. आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करते हैं, हमला कर नजदीकी जंगल में भाग जाते हैं.

Also Read: PM Modi on Congress: चुनावी गारंटी स्कीम पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादे करना आसान, निभाना मुश्किल

Jammu Lashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों का टारगेट अटैक, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola