PM Modi on Congress: चुनावी गारंटी स्कीम पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादे करना आसान, निभाना मुश्किल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Nov 2024 11:34 PM
PM Modi on Congress
PM Modi on Congress: पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर पार्टी पर जोरदार हमला किया है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब महसूस कर रही है कि झूठे वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें ठीक से लागू करना कठिन है या फिर असंभव है. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव दर चुनाव प्रचार करते हुए वे लोगों से ऐसी चीजों का वादा करते हैं, जिन्हें वे भी जानते हैं कि वे उन्हें कभी पूरा नहीं कर पाएंगे.
PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चुनावी वादों को लेकर दिए बयान के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वादा करना आसान है लेकिन उसे निभाना काफी मुश्किल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने बुरी तरह बेनकाब हो गई है, क्योंकि उसने उनसे ऐसे चुनावी वादे किए, जिनके बारे में खुद उसे भी लगता था कि वह कभी पूरा नहीं कर पाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस सलाह को लेकर कही है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की राज्य इकाइयों को केवल वही वादे करने चाहिए, जो वित्तीय रूप से संभव हों.
झूठे वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें ठीक से लागू करना असंभव- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब महसूस करने लगी है कि चुनावों में झूठे वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें ठीक से लागू करना काफी मुश्किल या फिर असंभव है. पीएम मोदी ने इस दौरान देश के लोगों से प्रमुख विपक्षी पार्टी के अवास्तविक वादों की संस्कृति से सावधान रहने की अपील की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स अपने पोस्ट में कहा कि देश की जनता को कांग्रेस की अवास्तविक वादों की संस्कृति से सतर्क रहना होगा. हमने हाल ही में देखा कि हरियाणा के लोगों ने उनके झूठ को कैसे खारिज कर दिया और एक ऐसी सरकार को प्राथमिकता दी जो स्थिर, प्रगति उन्मुख और काम करने वाली हो.
शक्ति योजना को लेकर डीके शिवकुमार ने दिया था बड़ा बयान
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बीते दिनों कहा था कि सरकार शक्ति योजना पर फिर से विचार करेगी. क्योंकि कुछ महिलाओं ने सरकारी बसों में यात्रा के लिए भुगतान करने की इच्छा व्यक्त की है. बता दें, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की इस गारंटी के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है. खरगे ने शिवकुमार के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि आपने कुछ गारंटी दी हैं. उन्हें देखने के बाद मैंने भी महाराष्ट्र में कहा था कि कर्नाटक में पांच गारंटी हैं. अब आपने शिवकुमार कहा कि आप एक गारंटी छोड़ देंगे.
हम अपने वादों को पूरा करेंगे- केसी वेणुगोपाल
इधर, कांग्रेस पार्टी पर पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में हर चीज को बेहतर तरीके से लागू कर रहे हैं. कोई भी जांच कर सकता है. हम अपने वादों को लागू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वादे एक स्पष्ट मॉडल है. हमने जो भी वादा किया था उसे हम कर्नाटक में लागू कर रहे हैं. कोई भी इसकी जांच कर सकता है. वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा वह गलत है. मूल रूप से, भारत सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर रही है. वे वादा पूरा नहीं करने के लिए हम पर आरोप लगा रहे हैं. लेकिन हम अपनी ओर से अपने वादे पूरे कर रहे हैं. भाषा इनपुट के साथ
Assembly Election 2024 : डैमेज कंट्रोल में जुटे बीजेपी, बागियों को घर-घर जाकर मना रहे हिमंता, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










