Delhi MCD: MCD की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, रेखा गुप्ता और अमित नागपाल पर होगी कार्रवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Feb 2023 10:05 AM
MCD Updates: दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के बाद एमसीडी में जो हाई वोल्टेज ड्राम शुरू हुआ वो कल से लेकर आज तक जारी है. स्टैंडिंग कमेटी के इलेक्शन में एमसीडी में जमकर हंगामा हुआ. बुधवार की पूरी रात एमसीडी में रह-रह कर कार्यवाही स्थगित होती रही और हंगामा बरपता रहा. आज यानी गुरुवार सुबह तो AAP और बीजेपी की महिला पार्षदों में ही हाथापाई हो गई.
हम चाहते हैं निष्पक्ष चुनाव- बीजेपी
दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर के बाहर एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी पार्षदों का कहना है कि हम उनसे मतपत्र की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मोबाइल अंदर नहीं आने देने के लिए कह रहे हैं. हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं.
हंगामे के कारण नहीं हो पाया स्थायी समिति का चुनाव
इससे पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव बुधवार को सदन में भारी शोर-शराबे के कारण नहीं हो पाया. दरअसल, महापौर ने वोटिंग के दौरान मतदान क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन बीजेपी सदस्यों ने इसका विरोध किया. उनमें कई आसन के समीप आ गये और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे.
एक घंटे के लिए एमसीडी स्थगित
दिल्ली के एमसीडी सदन में आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्षदों के बीच भारी हंगामें और नारेबाजी के बीच एमसीडी सदन की कार्यवाही फिर से एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले कल यानी बुधवार को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव जब शुरू हुआ तो बीजेपी के पार्षदों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ.
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए