'दिल वालों के दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए' BJP ने जारी किया नया कैम्पेन, देखें Video
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 02 Feb 2025 12:59 PM
भाजपा पार्टी का झंडा (File)
BJP Campaign Song: दिल्ली चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने आज अपना नया कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया है.
BJP Campaign Song: दिल्ली चुनाव से ठीक दो दिन पहले बीजेपी ने अपना चुनावी कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया है. इस गाने को भोजपुरी स्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने गाया है. इस गाना का मुख्य बोल, ‘दिल वालों के दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए’. दिल्ली में इस बार बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर और गानों के माध्यम से सियासी वार पलटवार देखने को मिल रहा है.
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है, जो पार्टी के प्रचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस सॉन्ग में भगवान राम का जिक्र किया गया है, और यह संदेश दिया गया है कि जो राम के साथ आएंगे, उनका राज दिल्ली में होगा। गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं: “जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में, आपदा हटानी है, बीजेपी ही लानी है…”
यह गाना बीजेपी के चुनावी प्रचार में खास भूमिका निभा रहा है, जहां पार्टी अपने समर्थकों और दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी ही दिल्ली में खुशहाली और विकास लाएगी. गाने में मोदी सरकार के नेतृत्व की भी बात की गई है, और यह संदेश दिया गया है कि 2025 में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी.
देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










