Delhi Assembly Election: दिल्ली की सबसे हॉट सीटें, इन दिग्गज नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
Ramessandeep dixit arvind kejriwal Pravesh Singh Vermah Bidhuri

Ramessandeep dixit arvind kejriwal Pravesh Singh Vermah Bidhuri

Delhi Assembly Election: विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा होते ही दिल्ली में राजनीतिक पारा चढ़ गया है. नई दिल्ली, कालकाजी सहित कई सीटें हैं, जिनपर सबकी निगाहें हैं. आइये दिल्ली की सबसे हॉट सीटें पर एक नजर डालें.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 8 फरवरी को आएंगे. इन बार के आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होगी. नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा की सीटें सबसे हॉट सीटें मानी जा रही हैं. तो आइये अलग-अलग सीटों का हाल जानें.

नई दिल्ली विधानसभा सीट

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें रहेंगी. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही अपना भाग्य आजमा रहे हैं. बीजेपी ने उनको चुनौती देने के लिए यहां से पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने भी यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है. वैसे में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद की जा रही है. केजरीवाल ने पिछले तीन विधानसभा चुनावों – 2013, 2015 और 2020 में नई दिल्ली सीट से जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें: BJP: केजरीवाल का शीश महल भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत

कालकाजी विधानसभा सीट

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर से कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में हैं. वो अपनी सीट बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही हैं. जबकि बीजेपी ने उनके खिलाफ दक्षिण दिल्ली से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने यहां से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को टिकट दिया है.

जंगपुरा सबसे हॉट सीट

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार अपनी पारंपरिक पटपड़गंज सीट छोड़कर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं. सिसोदिया को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने यहां से तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से फरहाद सूरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. सिसोदिया ने 2020 में पटपड़गंज से केवल 3207 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. यही कारण है कि आप ने उनका सीट बदल दिया है.

यह भी पढ़ें: प्रियंका, आतिशी के बाद अब AAP पर ये क्या बोल गए रमेश बिधूड़ी, देखें वीडियो

मालवीय नगर सीट

दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर भी सबकी नजर है. यहां से आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को टिकट दिया है, तो बीजेपी ने यहां से दिग्गज नेता सतीश उपाध्याय को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की बात करें, तो यहां से जितेंद्र कोचर को मैदान में उतारा है.

पटपड़गंज सीट

इस सीट पर भी कांटे की टक्कर हो सकती है. आप ने यहां से इस बार अपना उम्मीदवार बदला है. पहले यहां से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़े थे, इसबार पार्टी ने यूपीएससी के छात्रों को कोचिंग देने वाले शिक्षक अवध ओझा को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी ने रविंद्र सिंह नेगी को टिकट देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. कांग्रेस ने यहां से दिग्गज नेता अनिल चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola