प्रियंका, आतिशी के बाद अब AAP पर ये क्या बोल गए रमेश बिधूड़ी, देखें वीडियो
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jan 2025 7:40 AM
Ramesh Bidhuri
Ramesh Bidhuri Delhi assembly elections : दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी पर बड़ा बयान दे दिया है.
Ramesh Bidhuri Delhi assembly elections : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अब आम आदमी पार्टी पर बड़ा बयान दे दिया है. दिल्ली की कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार बिधूड़ी से चुनाव की तारीखों के ऐलान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा- “यह लोकतंत्र का उत्सव है. लोकतंत्र के उत्सव में दिल्ली की जनता 5 फरवरी को वोट करके उस ‘आपदा’ से मुक्ति पाएगी, जिसका सामना वह पिछले 10 सालों से कर रही है. डेढ़ करोड़ लोग अपने वोट का इस्तेमाल इस ‘आपदा’ से मुक्ति पाने के लिए करेंगे.”
रमेश बिधूड़ी ने आतिशी पर फिर बोला हमला
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर हमला बोला. उन्होंने कहा- “आतिशी आंसू बहा रही थीं, कहा रही थीं कि आतंकवादियों को समर्थन करने वाले मेरे पिता को गाली दी गई, अगर अफजल गुरु की फांसी रोकने के लिए कोई राष्ट्रपति को पत्र लिखेगा, तो उसकी आलोचना तो होगी.”
प्रियंका गांधी और आतिशी पर रमेश ने क्या दिया था बयान
रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर कहा था कि “वह कालकाजी में ऐसी सड़कें बनाएंगे जो प्रियंका गांधी के गालों जैसी होंगी.” बिधूड़ी ने रोहिणी में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए कहा था कि आतिशी ने अपना उपनाम ‘मार्लेना’ से बदलकर ‘सिंह’ कर लिया है. बिधूड़ी ने आरोप लगाया था, ‘‘वह मार्लेना से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया. केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा, और अब मार्लेना ने पिता बदल लिया. पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं. यह उनका चरित्र है.’’
यह भी पढ़ें : रमेश विधूड़ी होंगे बीजेपी के सीएम फेस; AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










