Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में फिर आएगी 'आप' की सरकार, बोले राघव चड्ढा, जनता का मिल रहा पूरा समर्थन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jan 2025 4:50 PM
Delhi Assembly Election 2025
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब 15 दिन से भी कम समय बचा है. आप, बीजेपी और कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा वोटरों को अपनी ओर रिझाने में लगे हैं. इसी कड़ी में AAP नेता और सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता से अवगत कराया है.
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी और सांसद सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि हमे लोगों का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उससे साफ कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को फिर से जीत का आशीर्वाद देने का मन बना लिया है. उन्होंने दावा कि एक बार फिर भारी बहुमत से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है. हमें लोगों से भरपूर प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है.
दिल्ली के लोगों का पसंद आएगा रोजगार का वादा- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भारत एक युवा देश है. यहां की 65 फीसदी आबादी 35 साल के कम की है. ऐसे में हमें रोजगार के अवसर पैदा करना है, नहीं तो हमारा डेमोग्राफी डेबिडेंट जनसांख्यिकीय आपदा में बदल जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता रोजगार होनी चाहिए. राघव चड्ढा ने कहा कि अगर युवाओं के हाथ में रोजगार आएगा तो देश मजबूत होगा. आम ने जो रोजगार का जो वादा किया है वो आम आदमी पार्टी आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण वादा है और दिल्ली के युवाओं को यह वादा जरूर पसंद आएगा.
अरविंद केजरीवाल ने भी जताया बेरोजगारी खत्म करने का संकल्प
दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब 15 दिन से भी कम का समय है. इस बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आने वाले पांच सालों में बेरोजगारी खत्म करने का संकल्प जताया है. गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने एक वीडियो संदेश में रोजगार को लेकर कई बातें कही हैं. केजरीवाल ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराना है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम बेरोजगारी की समस्या को हल करने के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार कर रही है.
5 साल में खत्म कर देंगे बेरोजगारी
अपनी सरकार के पिछले काम पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में AAP की सरकार ने दो साल से भी कम समय में 48000 सरकारी नौकरियां दी हैं. युवाओं को तीन लाख से अधिक निजी क्षेत्र में नौकरियां मुहैया कराया गया है. उन्होंने कहा कि ‘हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे नेक हैं. लोगों के समर्थन से हम अगले पांच साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे.’
दिल्ली में 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को नतीजे
बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को होना है. चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है.
Also Read: ‘रावण को हिरण बताना’ केजरीवाल को पड़ा भारी, BJP ने किया पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










