ePaper

अध्यादेश मामलाः सीएम अरविंद केजरीवाल की अपील पर कांग्रेस की आज बैठक, समर्थन पर पार्टी लेगी फैसला!

Updated at : 29 May 2023 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यादेश मामलाः सीएम अरविंद केजरीवाल की अपील पर कांग्रेस की आज बैठक, समर्थन पर पार्टी लेगी फैसला!

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की अपील पर कांग्रेस में आज बैठक है. इसमें कांग्रेस तय करेगी की आम आदमी पार्टी नेता सह दिल्ली के सीएम से मुलाकात करनी है या नहीं. हालांकि, कुछ कांग्रेसी नेता केजरीवाल से मुलाकात के पक्ष में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई नेताओं की राय इसके खिलाफ हैं.

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से जारी अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार दूसरे दलों का समर्थन जुटाने में लगी है. दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विभिन्न दलों के नेताओं से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात करने का समय मांगा था. अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है. जिस पर कांग्रेस आज कोई फैसला लेगी.

मुलाकात को लेकर कांग्रेस में आज बैठक
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस के नेता मुलाकात करेंगे या नहीं इसको लेकर कांग्रेस में आज बैठक का आयोजन किया है. इस बैठक में कांग्रेस फैसला लेगी कि केजरीवाल की मुलाकात की अपील पर कांग्रेस का क्या रुख होगा. हालांकि, कुछ कांग्रेसी नेता केजरीवाल से मुलाकात के पक्ष में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई नेताओं की राय इसके खिलाफ हैं.

चर्चा के बाद कांग्रेस लेगी कोई फैसला
गौरतलब है कि केजरीवाल से मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बीते दिनों कहा था कि अध्यादेश पर चर्चा को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से औपचारिक अनुरोध आया है, उसपर कोई फैसला पार्टी बैठक के बाद लेगी. उन्होंने ये भी कहा था कि पंजाब और दिल्ली कांग्रेस इकाई के साथ चर्चा के बाद ही कांग्रेस किसी नतीजे पर पहुंचेगी. वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इस मामले में केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मुलाकात करना है या नहीं इसपर कांग्रेस आलाकमान फैसला करेगा.

Also Read: अंतरिक्ष में नये भारत की बड़ी छलांग, ISRO ने लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01, जानें खासियत

अधिकारों की लड़ाई में समर्थन जुटा रहे हैं केजरीवाल
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार और एलजी के बीच अधिकारी की लड़ाई छिड़ी है. इस मामले में आम आदमी पार्टी की अपील पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमीन, पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था को छोड़कर सारे अधिकार दिल्ली सरकार के अधीन कर दिया था. वहीं, इस फैसले के खिलाफ केन्द्र सरकार ने अध्यादेश लाकर फिर से स्थिति वही कर दी. अब केजरीवाल सभी विपक्षी दलों से मुलाकात कर अपील कर रहे हैं कि अध्यादेश को संसद से पारित न होने दें. इसी को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी से लेकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola