Delhi Election Result: 'और लड़ो आपस में'…दिल्ली में AAP-कांग्रेस की हार पर उमर अब्दुल्ला का तंज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Feb 2025 12:54 PM

विज्ञापन

Omar Abdullah taunts on Delhi Election Result

Delhi Election Result: दिल्ली में अबतक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार आम आदमी पार्टी के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है. वहीं 27 साल के बाद बीजेपी सत्ता पर कब्जा करती दिख रही है. चुनावी नतीजों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने आप और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसा है.

विज्ञापन

Delhi Election Result: दिल्ली चुनावी नतीजों को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर इंडिया गठबंधन में सहयोगी पार्टियों पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर महाभारत सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, “और लड़ो आपस में!!!”

उमर अब्दुल्ला ने इशारों-इशारों में कांग्रेस और आप के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर निशाना साधा

उमर अब्दुल्ला ने इशारों-इशारों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर निशाना साधा है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ चुनाव लड़े थे, लेकिन दिल्ली के चुनाव में दोनों अलग-अलग लड़ने का फैसला लिया. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने उस समय भी निशाना साधा था और कहा था कि इंडिया गठबंधन का कोई मतलब नहीं रहा.

अलग-अलग चुनाव लड़ने से बीजेपी को हुआ फायदा

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा मिला है. दिल्ली से पहले हरियाणा के चुनाव में भी बीजेपी को इसी का लाभ मिला था और शानदार जीत दर्ज की. हरियाणा में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें: Delhi Elections Results : चुनाव परिणामों में महिलाएं फिसड्डी, शिखा राय, नीलम और रेखा गुप्ता को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशी पिछड़ीं

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola