आतिशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, भूख हड़ताल खत्म

Updated:
विज्ञापन
आतिशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, भूख हड़ताल खत्म

Atishi health news: आतिशी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी.

विज्ञापन

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थीं. उनका आरोप है कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है. जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिख चुके हैं. आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जानकारी दी गई है कि आतिशी की भूख हड़ताल अस्पताल में भर्ती होने के बाद खत्म हो गई है.

आतिशी की सेहत को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया था कि रात से ही उनका ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था. आतिशी का ब्लड सैंपल लिया तो उनका शुगर लेवल 46 आया. जब पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो उनका शुगर लेवल 36 आया.

दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर क्या लगाया आरोप

हरियाणा सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर आतिशी बैठी थीं. उन्होंने 100 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी नहीं छोड़ने का आरोप हरियाणा सरकार पर लगाया, जिससे दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया. मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी आतिशी के भूख हड़ताल जारी रहने की बात कही जा रही थी, लेकिन उनके अनशन के खत्म होने की जानकारी पार्टी की ओर से दी गई.

Read Also : Delhi Water Crisis: अनशन पर बैठी आतिशी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती होने से किया इनकार

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से कहा गया है कि डॉक्टरों ने आतिशी को उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन वह अपनी परवाह किये बिना दिल्ली के पानी के उचित हिस्से के लिए लड़ रहीं थीं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola