बीजेपी और AAP के बीच 'शीश महल' की लड़ाई गहराई, संजय सिंह ने दे दी ऐसी चुनौती

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jan 2025 12:47 AM

विज्ञापन

Sanjay Singh AAP

Sheesh Mahal battle between BJP and AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों पार्टियों में शीश महल की लड़ाई गहराती जा रही है. इस बीच संजय सिंह ने बीजेपी को चुनौती दे दी है.

विज्ञापन

Sheesh Mahal battle between BJP and AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास पर बीजेपी के हमले का आप सांसद संजय सिंह ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने उस आधिकारिक आवास का दौरा करने के लिए मीडिया को आमंत्रित किया, जिसके लिए बीजेपी ने दावा किया है कि उसे ‘शीश महल’ में बदल दिया गया. संजय सिंह ने मीडिया के साथ बीजेपी नेताओं को बुधवार सुबह 11 बजे आमंत्रित किया और दावों को साबित करने की चुनौती दी है.

संजय सिंह का दावा 2700 करोड़ रुपये के ‘राजमहल’ में रहते हैं मोदी

आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2700 करोड़ रुपये के राजमहल में रहते हैं. उन्होंने बीजेपी को खुली चुनौती दी है कि वो भी इसी तरह मीडिया से उसका दौरा करवाएं. राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री से लेकर उनकी पार्टी के सदस्य तक पूरी भाजपा ‘शीश महल’ को लेकर दुष्प्रचार अभियान चला रही है.

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर ‘आप’ और डीएम के बीच तकरार, संजय सिंह का तीखा पलटवार

केजरीवाल के शीश महल पर बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री थे, तब 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में रहते थे. बीजेपी ने इसके नवीनीकरण में कथित अनियमितताएं और इसमें महंगी साज-सज्जा करने का आरोप लगाया है. बीजेपी इसे ‘शीश महल’ बताते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधती रही है.

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने लॉन्च किया नया कैम्पेन सॉन्ग ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’, देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola