Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा छठा समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए किया तलब

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Feb 2024 11:48 AM

विज्ञापन

ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को छठी बार समन भेजा है. ईडी ने अपने समन के जरिये सीएम केजरीवाल को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है.

विज्ञापन

ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को छठी बार समन भेजा है. ईडी ने अपने समन के जरिये सीएम केजरीवाल को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है. गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी ने दिल्ली के सीएम को पांच बार समन जारी कर चुकी है, लेकिन सीएम केजरीवाल एक बार भी पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय नहीं गए हैं. 

ईडी ने दर्ज कराया था कोर्ट में मामला
गौरतलब है कि इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी महीने की 2 तारीख को सीएम अरविंद केजरीवाल को पांचवां समन भेजा था. हालांकि सीएम केजरीवाल उस समय के जवाब में पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस नहीं गये थे. इसके बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था. दरअसल, ईडी के समन को सीएम अरविंद केजरीवाल गैर कानूनी कहकर एक बार भी पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित भी कहा है.

17 फरवरी को कोर्ट में होगी सुनवाई
वहीं, ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब करते हुए उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है. बता दें, ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को भी समन जारी की थी. हालांकि किसी भी समन के जवाब में सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए. वहीं ईडी के लगातार जारी होते समन को लेकर आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि ईडी की सारी कार्रवाई अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है.

क्या है मामला
बता दें, शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने संबंधी दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में कुछ शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने का आरोप है. आरोप है कि कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत की लेनदेन हुई थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी आरोपों का बार-बार खारिज करती रही है. बाद में इस नीति को दिल्ली सरकार ने वापस ले लिया गया था और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी. इसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.

Also Read: Farmer Protest 2.0: लाठीचार्ज के खिलाफ एक्शन में किसान संगठन, पंजाब में कल 12 बजे से रेलवे ट्रैक करेंगे जाम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola