AAP नेता गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- गुजरात के लोगों की जीत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Oct 2022 6:39 PM

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने 3 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. उनकी रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात के लोगों के भारी दबाव के चलते दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को रिहा कर दिया है.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है. दिल्ली पुलिस इटालिया से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक इटालिया से दिल्ली पुलिस उनसे वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की. गौरतलब है कि गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी के खिलाफ कुछ आपत्तिजन टिप्पणी कर दी थी जिसको लेकर बीजेपी में भारी आक्रोश है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट: इधर, गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया की रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात के लोगों के भारी दबाव के चलते दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को रिहा कर दिया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारी दबाव के चलते दिल्ली पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा. सीएम केजरीवाल ने इसे गुजरात के लोगों की जीत बताया.

आप नेता ने बीजेपी से पूछा सवाल: गोपाल इटालिया को हिरासत में लिए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि बीजेपी को पाटीदार समाज के लोगों से इतनी नफरत क्यों है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में गोपाल इटालिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बीजेपी को चुनाव में हार का डर सताने लगा है. इसलिए दिल्ली में बीजेपी की पुलिस ने गोपाल इटालिया को हिरासत में ले लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पाटीदार समाज इस अपमान का बदला जरूर लेगा.


Also Read: Jammu Kashmir: नहीं रहा आर्मी का बहादुर डॉग Zoom, दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से लेता रहा लोहा

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस बयान को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पीसी कर मामले को मीडिया के सामने उठाया था. इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने महिला आयोग के राष्ट्रीय कार्यालय के बाहर से आप नेता गोपाल इटालिया को हिरासत में ले लिया था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola