Jammu Kashmir: नहीं रहा आर्मी का बहादुर डॉग Zoom, दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से लेता रहा लोहा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Oct 2022 5:01 PM
Jammu Kashmir: हमलावर डॉग जूम को उस घर के अंदर भेजा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे. जूम ने पहचान करने के बाद आतंकियों पर हमला बोल दिया. लेकिन अभियान के दौरान उसे आतंकियों ने दो बार गोली मारी. हालांकि जूम दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से जूझता रहा.
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए एक ऑपरेशन में आतंकियों की गोली से घायल आर्मी का हमलावर डॉग जूम (Zoom) ने आखिरकार दम तोड़ दिया. दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते जूम ने आज यानी गुरुवार को आखिरी सांस ली. हालांकि, जूम का इलाज कर रहे 54 एडवांस फील्ड वेटरनरी हॉस्पिटल ने बताया कि कि करीब 11.45 बजे तक जूम ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया था. लेकिन अचानक वो तेज हांफने लगा और दम तोड़ दिया.
#UPDATE | Army dog Zoom, under treatment at 54 AFVH (Advance Field Veterinary Hospital ), passed away around 12 noon today. He was responding well till around 11:45 am when he suddenly started gasping & collapsed: Army officials
He had received 2 gunshot injuries in an op in J&K pic.twitter.com/AaEdKYEhSh
— ANI (@ANI) October 13, 2022
ऑपरेशन के दौरान हुआ था जख्मी: जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान जूम ने आतंकियों पर हमला किया था. हमले के दौरान वो आतंकियों की गोली से घायल हो गया, लेकिन घायल होने के बाद भी जूम ने दो आतंकियों को दबोचकर ढेर कर दिया. इधर गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे 54 एडवांस फील्ड वेटरनरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां आज दोपहर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर स्थित तंगपावा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. अगली सुबह सेना ने हमलावर डॉग जूम को उस घर के अंदर भेजा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे. जूम ने पहचान करने के बाद आतंकियों पर हमला बोल दिया. लेकिन अभियान के दौरान उसे आतंकियों ने दो बार गोली मारी. हालांकि जूम दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से जूझता रहा. इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया.
सेना ने कहा कि इससे पहले भी कई आर्मी अभियानों ने जूम अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुका है. अधिकारियों ने कहा कि इस बार के अभियान में आतंकवादियों की दो गोली लगने से वो घायल हो गया था. हालांकि घायल होने के बाद भी वह लड़ता रहा और अपना काम पूरा किया. वहीं, जूम की मौत की खबर से सेना समेत कई अन्य लोगों ने भी दुख जाहिर किया है.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया लिए गये हिरासत में, PM Modi के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










