गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया लिए गये हिरासत में, PM Modi के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने एनसीडब्ल्यू कार्यालय से उन्हें हिरासत में लिया. गोपाल इटालिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी लगातार हमला कर रही है.
आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. गोपाल इटालिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें, गोपाल इटालिया के आपत्तिजनक बयान वाला वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही थी. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी पीसी कर इस मामले को उठाया था.
दिल्ली: गुजरात AAP प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने एनसीडब्ल्यू कार्यालय से हिरासत में लिया। pic.twitter.com/tkZkArh3ij
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2022
राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय से हिरासत में लिया: दिल्ली पुलिस ने आज यानी गुरुवार को गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय से हिरासत में लिया है. गौरतलब है कि कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है.
रेखा शर्मा ने किया ट्वीट: इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था. बता दें, रेखा शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को एक वीडियो के मामले में तलब किया गया था. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसी के कारण आम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
NCWअध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के बाहर हो रहे AAP कार्यकर्ता के प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया।प्रदर्शन NCW ने AAP गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को एक वीडियो के संबंध में तलब किए जाने पर किया गया।वीडियो में उन्हें कथित तौर पर PM के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया। pic.twitter.com/hWOIV0MPyJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2022
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




