'अरविंद केजरीवाल रुकने वाले नहीं', दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते हुए आतिशी ने कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Mar 2024 8:38 AM

विज्ञापन

Delhi Assembly Economic survey

Delhi Assembly Economic survey : आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण (2023-2024) प्रस्तुत किया. इस मौके पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण (2023-2024) प्रस्तुत किया. इस मौके पर उन्होंने विधानसभा में कहा कि आर्थिक सर्वे से जो बात सामने आई है, उससे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ चुकी है. दिल्ली सरकार के राजस्व में भी इजाफा हुआ है. इतना ही नहीं लगातार हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा है. आगे आतिशी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि केंद्र सरकार और उनके उपराज्यपाल ये बात समझ लें कि वे चाहें कितनी भी कोशिश कर लें हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं रुकने वाले हैं.

आतिशी ने विधानसभा में क्या कहा

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा पेश करते हुए क्या कहा जानें
Arvind Kejriwal: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 8वां समन जारी किया

  • वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है.
  • मौजूदा कीमतों पर दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 9.17 प्रतिशत बढ़कर 11,07,746 करोड़ रुपये रहने का अनुमान आतिशी ने व्यक्त किया.
  • दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 4,61,910 रुपये हुई, वर्ष 2021-22 के 3,76,217 रुपये की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़ी.
  • दिल्ली का राजस्व अधिशेष वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 14,457 करोड़ रुपये रहा जबकि 2021-22 में यह 3,270 करोड़ रुपये था.
  • आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार देश में राजस्व अधिशेष वाली इकलौती सरकार है.


    दिल्ली का बजट 4 मार्च को

    दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण (2023-2024) सामने आने के बाद बजट कब आएगा इसपर से भी सस्पेंश हट चुका है. इस संबंध में मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार 4 मार्च को अपना बजट विधानसभा में पेश करेगी. यहां चर्चा कर दें कि पहले यह 19 फरवरी के आसपास आने वाला था लेकिन कुछ दिक्कत आई जिसकी वजह से तारीख आगे बढ़ गई.
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola