CM Arvind Kejriwal: 16 मार्च को पेश होने की अगली तारीख, कोर्ट से बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- अगली बार खुद आऊंगा
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. सीएम केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए. गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में बार- बार समन मिलने के बाद भी केजरीवाल हाजिर नहीं हो रहे थे जिस पर दिल्ली की […]
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. सीएम केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए. गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में बार- बार समन मिलने के बाद भी केजरीवाल हाजिर नहीं हो रहे थे जिस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि सीएम को हाजिर होना होगा. दरअसल ईडी के बार- बार समन भेजने के बाद भी सीएम केजरीवाल कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे जिस पर ईडी ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि उन्हें पेशा का निर्देश दिया जाए. इसपर कोर्ट ने ईडी को बताया कि केजरीवाल के वकील पहले ही पेश की बात कह चुके हैं.
कोर्ट ने मंजूर किया सीएम केजरीवाल की अर्जी
दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को आज यानी 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था. सीएम केजरीवाल ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जाए. सीएम केजरीवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली सरकार के बजट सत्र और विश्वास प्रस्ताव के कारण वो वह पेश नहीं हो पा रहे हैं. कोर्ट ने इस अर्जी को मंजूर कर लिया और व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी. इसके बाद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए.
16 मार्च को पेश होंगे सीएम केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल अब 16 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे.सीएम केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि मुख्यमंत्री अगली तारीख पर प्रत्यक्ष तौर पर पेश होंगे. अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 मार्च निर्धारित की है. गौरतलब है कि कि ईडी बीते दिनों अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जानबूझकर समन का पालन नहीं कर रहे हैं और बेवजह के बहाने बना रहे हैं. बता दें. ईडी ने समन का पालन नहीं करने पर केजरीवाल के खिलाफ तीन फरवरी को एक नयी शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ईडी को पत्र लिखकर जारी किए गए समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित करार दिया था. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










