Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Dec 2025 6:37 PM
Naxal Encounter
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में तीन जवान भी शहीद हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में बुधवार सुबह नौ बजे जिला रिजर्व गार्ड दंतेवाड़ा–बीजापुर, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन को गश्त पर रवाना किया गया था. इसी दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है.
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को घोर नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया. अभियान में तीन जवान भी शहीद हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में मुठभेड़ हुई. सुरक्षा बल के जवान पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस की ओर से बताया गया कि डीआरजी दंतेवाड़ा-बीजापुर, एसटीएफ सीआरपीएफ और कोबरा टीमों के संयुक्त अभियान में 12 नक्सलियों को मार गिराया है. जबकि, 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान घायल है.
मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं, अभियान में तीन जवान शहीद हो गये हैं. अभियान में दो अन्य जवान घायल हो गया है. उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने 12 नक्लियों के शव बरामद होने की बात कही है.
नक्सलियों की मिली थी सूचना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर क्षेत्र के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला रिजर्व गार्ड, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को मौके पर रवाना किया गया. सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, साथ ही एसएलआर राइफलें, .303 राइफलों समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है. सुंदरराज ने बताया कि इस मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के तीन जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शहीद हो गए हैं. जबकि डीआरजी के दो अन्य जवान घायल हो गये.
जारी है सर्च ऑपरेशन
मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 268 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 239 बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में मारे गए. जबकि, 27 नक्सली रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए. राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए . (इनपुट भाषा )

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










