Sasaram News: संदिग्त हालात में महिला की मौत, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News: संदिग्त हालात में महिला की मौत, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Sasaram News: शहर के चंवर तकिया मुहल्ले में मंगलवार की शाम सिंदग्त हालात में एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Sasaram News: शहर के चंवर तकिया मुहल्ले में मंगलवार की शा��� सिंदग्त हालात में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका के पिता ने उसकी ससुराल पक्ष के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका उक्त मुहल्ले निवासी रौशन कुमार की 28 वर्षीय पत्नि निशा कुमारी थी. पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गयी है. पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि घटना हत्या है या आत्महत्या.

मृतका के ससुरलवालों पर मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली की चंवर तकिया मुहल्ला में एक महिला की मौत हो गयी है. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद महिला के शव को सदर अस्पताल में लायी. पोस्टमार्टम के बाद मृतका के पिता सूर्यपूरा निवासी रामचंद्र सिंह ने मृतका के पति, देवर, सास, दो ननद व पति के दो मामा के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा

 थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने कल पटना आएंगे JP नड्डा, CM नीतीश के साथ छठ पूजा में होंगे शामिल

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन