Patna News: गर्लफ्रेंड के चक्कर में पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल, पति पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Updated at : 06 Aug 2022 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News: गर्लफ्रेंड के चक्कर में पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल, पति पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Patna News: गर्लफ्रेंड के चक्कर में पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. पत्नी के वाट्सएप पर जब वह अश्लील वीडियो आया, तो वह चौंक गयी. मामला पाटलिपुत्र थाने के मैनपुरा इलाके का है. पत्नी ने पाटलिपुत्र थाने में अपने पति व अन्य के खिलाफ में लिखित शिकायत की है.

विज्ञापन

पटना. गलफ्रेंड के चक्कर में एक पति ने अपनी पत्नी का निजी क्षणों का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है. पत्नी के वाट्सएप पर जब वह अश्लील वीडियो आया, तो वह चौंक गयी. मामला पाटलिपुत्र थाने के मैनपुरा इलाके का है. पत्नी ने पाटलिपुत्र थाने में अपने पति व अन्य के खिलाफ में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अपनी शिकायत में पत्नी ने बताया है कि उन दोनों की शादी 2017 को हुई थी.

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का मामला

उन दोनों से एक बेटी भी है. लेकिन, हाल के दिनों में पति का एक लड़की से चक्कर चल रहा है. इसके कारण पति हमेशा मारपीट करते हैं. वह अब साथ रहने को तैयार नहीं हैं. साथ ही अच्छे दिनों में उन्होंने एक अश्लील वीडियो बना लिया था. वह फिर से गर्भवती है. पति ने गर्भपात कराने को कहा. लेकिन, जब वह नहीं मानी, तो उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया. उक्त वीडियो पति के गर्लफ्रेंड के पिता ने मुझे भेजा और वह भी गर्भपात का दबाव बना रहे हैं. साथ ही वह अपने आप को रिटायर्ड डीएसपी बताते हैं और गलत बात भी करते हैं.

फार्मासिस्ट ने अपनी गलती स्वीकारी, लड़की ने किया माफ

फार्मासिस्ट ने शुक्रवार को महिला हेल्पलाइन में अपनी गलती को स्वीकार कर ली और लड़की ने भी उसे माफ कर दिया. इस दौरान फार्मासिस्ट ने लिखित माफी मांगी. इधर, लड़की के माफ करने के बाद अब इस मामले में प्रा थमिकी दर्ज नहीं होगी. विदित हो कि फार्मासिस्ट के खिलाफ में एक लड़की ने नग्न वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी. इसके बाद शुक्रवार को फार्मासिस्ट के साथ ही पीड़िता को हेल्पलाइन बुलाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन