ePaper

Bengal Chunav से पहले TMC को झटका ! CM ममता और सांसद कल्याण बनर्जी पर बिहार में केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Updated at : 14 Jan 2021 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav से पहले TMC को झटका ! CM ममता और सांसद कल्याण बनर्जी पर बिहार में केस दर्ज, जानें क्या है मामला

West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 Latest Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव साथ पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी प्रमुख और बंगाल के सीएम ममता बनर्जी एवं सांसद कल्याण बनर्जी पर बिहार के सीतामढ़ी में केस दर्ज किया गया है. यह केस आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Bengal Election Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव साथ पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी प्रमुख और बंगाल के सीएम ममता बनर्जी एवं सांसद कल्याण बनर्जी पर बिहार के सीतामढ़ी में केस दर्ज किया गया है. यह केस आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला – बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने माता सीता को लेकर एक कथित विवादित बयान दिया था. कल्याण बनर्जी के इस बयान पर विपक्षी बीजेपी ने जबरदस्त हंगामा किया, वहीं अब सीतामढ़ी में केस दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने गरुवार को सीजेएम राजेश पाण्डे की अदालत में ईमेल के माध्यम से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व  टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी को आरोपित कर उनके विरुद्ध धार्मिक भावनायों को ठेस पूछने व देश मे सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दाखिल किया है. दाखिल मुकदमे में बताया है कि बंगाल की मुख्यमंत्री के समक्ष उनके पार्टी के नेता सह संसद कल्याण बनर्जी ने तुस्टीकरण की राजनीत करते हुए हिन्दू धर्म के आराध्य प्रभु श्रीराम व माता सीता के सन्दर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

बंगाल में होना है चुनाव – बता दें कि इस बाल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है. राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के लिए जहां इस बार वापसी करना चुनौती बना हुआ है, वहीं बीजेपी ममता बनर्जी को सत्ता से पद से हटाने की जोर आजमाइश लगाएगी. इसी बीच कल्याण बनर्जी का एक बयान राज्य में सियासी तामपान बढ़ा दिया है.

Also Read: Rajasthan में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, Sachin Pilot खेमे के इन नेताओं को मंत्रिमंडल मिल सकता है मौका, देखें List

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन