Live Updates

Bihar Weather Live: औरंगाबाद, नवादा सहित कई जिलों में पड़े ओले, आज से पूरे बिहार में कोहरे के आसार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather News Live: पटना सहित पूरे बिहार में शुक्रवार की सुबह कोहरा और ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रदेश में आज से कोहरे के आसार है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

विज्ञापन

रात में कपकपी वाली पड़ेगी ठंड

बिहार में आज पारा गिरने की संभावना है. दिन में मौसम साफ होने के कारण रात का न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन रात में कपकपी वाली ठंड पड़ेगी.

गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद जैसे ही मौसम एकदम साफ होगा, रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जायेगी, इसके साथ ही शीतलहर शुरू हो सकती है. कोहरे की पूरी संभावना है.

आज रहेगा धूप, रात में बढ़ेगी ठंड

आज बिहार में धूप होगा. दिन में धूप होने पर ठंड से राहत मिलेगी. वहीं शाम होते ही कपकपी वाली ठंड शुरू हो जाएगी. अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय कोहरे के आसार है.

फसल की क्षति का हो आकलन

पटना. लोजपा रामविलास के प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि राज्य में फल क्षति का आकलन होना चाहिए. सरकार को तुरंत इनपुट अनुदान की घोषणा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निष्क्रियता के चलते रबी की फसल में डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत झेलने के बाद ओलावृष्टि और बारिश किसानों पर कहर बन कर टूट रही है. लेकिन, सरकार की ओर से अभी तक कोई राहत की घोषणा नहीं की गयी है.

आज से पूरे बिहार में कोहरे के आसार

पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश के कारण बिहार के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है. आज से पूरे बिहार में कोहरे के आसार है.

तापमान में असामान्य उतार-चढ़ाव के कारण बदला राज्य का मौसम

बिहार में सर्दियों के मौसम में यह घटना बिल्कुल आसमान्य मानी जा रही है. बादलों की तड़तड़ाहट भी असमान्य रही. इससे पहले पिछले साल जून में इससे कुछ अधिक बादल गरजे थे. तब पटना, वैशाली, छपरा, हाजीपुर आदि जिलों के ऊपर करीब दो घंटे में साठ हजार से अधिक बार मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola