छठ के दौरान बिहार में मौसम रहेगा खुशनुमा, जानिये अपने शहर में सूर्यास्त व सूर्योदय का उचित समय

Updated at : 09 Nov 2021 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
छठ के दौरान बिहार में मौसम रहेगा खुशनुमा, जानिये अपने शहर में सूर्यास्त व सूर्योदय का उचित समय

महापर्व छठ पर 10 नवंबर को ढलते सूर्य और 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. लिहाजा मौसम विज्ञान विभाग ने व्रतियों की सुविधा के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त की समय सारणी जारी की है.

विज्ञापन

पटना. महापर्व छठ पर 10 नवंबर को ढलते सूर्य और 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. लिहाजा मौसम विज्ञान विभाग ने व्रतियों की सुविधा के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त की समय सारणी जारी की है.

आइएमडी पटना की वेबसाइट पर उन्होंने सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी अपडेट किया है. आइएमडी की तरफ से जारी औपचारिक जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर को बिहार में सामान्य तौर पर सूर्यास्त 4.51 बजे से 5.10 बजे तक और 11 नवंबर को सूर्योदय 5.54 से 6.9 बजेके बीच होगा.

आइएमडी के मुताबिक सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. अलबत्ता अगले 36 घंटे तक बिहार में उच्चतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा.

सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

शहर- सूर्यास्त(अपराह्न)- सूर्योदय(पूर्वाह्न)

  • पटना- 5.3 — 6.4

  • गया-5.5– 6.3

  • भागलपुर- 4.56- 5.56

  • मुजफ्फरपुर-5.1 – 6.8

  • पूर्णिया- 4.53-5.55

  • सारण- 5.4 – 6.6

  • दरभंगा-4.59- 6.2

  • पश्चिमी चंपारण- 5.4 -6.8

  • पश्चिमी चंपारण- 5.2 -6.7

  • सारण- 5.4 -6.6

  • शेखपुरा-5.1 -6.1

  • वैशाली- 5.2 -6.3

  • सीतामढ़ी- 5 -6.4

  • किशनगंज-4.51 -5.54

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन