Bihar Weather: अगले तीन दिनों में बारिश की सक्रियता बढ़ेगी, भारी बरसात की संभावना, जानें मौसम अपडेट

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में बारिश की सक्रियता बढ़ेगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.
मुजफ्फरपुर दुर्गा पूजा के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है. राजेंद्र कृषि व मौसम विज्ञान केंद्र पूसा से जारी बुलेटिन के अनुसार, फिलहाल हल्की बारिश के साथ 8 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी. अधिकतम पारा 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा. मंगलवार से नक्षत्र में सबसे भारी माने जाने वाला हथिया नक्षत्र चढ़ रहा है.
हथिया नक्षत्र का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस नक्षत्र के जल को फसलों के लिए अच्छा माना जाता है. हथिया में झमाझम बारिश के साथ गुलाबी ठंड का एहसास भी होने लगता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में बारिश की सक्रियता बढ़ेगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार के कई जिलों में बुधवार को मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश दर्ज हुई है. मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी भी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बना है. जिसके प्रभाव से प्रदेश में वज्रपात, मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




