स्मार्ट सिटी में जलजमाव होगा दूर, 8.85 करोड़ से बना पटना के ड्रेनेज का मास्टरप्लान

Published at :12 Mar 2021 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में जलजमाव होगा दूर, 8.85 करोड़ से बना पटना के ड्रेनेज का मास्टरप्लान

पटना व आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव से बचाव के लिए मास्टरप्लान लगभग बन कर तैयार होने को है. नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशन पर बुडको के माध्यम से हैदराबाद की कंपनी इस पर काम कर रही है.

विज्ञापन

पटना. पटना व आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव से बचाव के लिए मास्टरप्लान लगभग बन कर तैयार होने को है. नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशन पर बुडको के माध्यम से हैदराबाद की कंपनी इस पर काम कर रही है.

इसमें कंपनी की ओर से पटना व आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या दोबारा नहीं हो, इसके लिए पूरे शहर के ड्रेनेज की डिजाइन, प्लानिंग, डीपीआर आदि तैयार की गयी है. इसके लिए 8.85 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. विभाग की ओर से यह राशि स्वीकृत की जा चुकी है.

इन क्षेत्रों की बनी है डीपीआर

पटना के अलावा खगौल, दानापुर, फुलवारीशरीफ और आसपास के क्षेत्रों की डीपीआर तैयार की जा रही है.

क्यों पड़ी जरूरत

वर्ष 2019 के सितंबर के अंत में अधिक बारिश के कारण पटना व आसपास के क्षेत्रों में भारी जलजमाव हुआ था. इस दौरान शहर की कई गलियों में पांच फुट से अधिक जलजमाव हो गया था. कई नाले जाम हो गये थे. इस दौरान इसकी जरूरत पड़ी थी कि पूरे पटना व आसपास क्षेत्रों में अगले 50 वर्षों के लिए एक सुव्यवस्थित ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार हो, ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या नहीं हो और मॉनसून दौरान यह पता चले कि किस क्षेत्र का पानी किस तरफ जाता है और वाटर लेवल की स्थिति क्या है.

54 करोड़ रुपये से अधिक राशि हो चुकी है जारी

मॉनसून से पूर्व सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बीते वर्षों में हुए जलजमाव के बाद नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशन में कई कार्य पूरे किये गये हैं. बीते वर्ष से ही स्थायी व अस्थायी संप हाउसों का निर्माण पूरा किया जा चुका है. इस बार बारिश में जलजमाव होने की आशंका नहीं है. हाल में ही विभाग में जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर पूर्ण व अन्य पूर्ण होने वाली योजना के मद में लगभग 54.77 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति दी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन