महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, गंगा व बरंडी शांत

कटिहार : महानंदा नदी के जलस्तर में बुधवार को अप्रत्याशित वृद्धि के बाद गुरुवार को उतार चढ़ाव रहा है. इस नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर कमी दर्ज की गयी. जबकि कुछ स्थानों पर स्थिर है. यह नदी गुरुवार को सिर्फ गोविंदपुर में बढ़ रहा है. महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह नदी कई स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है.
कटिहार : महानंदा नदी के जलस्तर में बुधवार को अप्रत्याशित वृद्धि के बाद गुरुवार को उतार चढ़ाव रहा है. इस नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर कमी दर्ज की गयी. जबकि कुछ स्थानों पर स्थिर है. यह नदी गुरुवार को सिर्फ गोविंदपुर में बढ़ रहा है. महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह नदी कई स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है.
गंगा व बरंडी स्थिर है. कारी कोसी व कोसी नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. हालांकि अभी भी गंगा, बरंडी व कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने से लोगों की परेशानी अभी भी बनी हुयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ गुरुवार की सुबह जलस्तर 30.25 मीटर था, जो छह घंटे के बाद घटकर जलस्तर 30.08 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 29.90 मीटर था, जो छह घंटे बाद 29.74 मीटर हो गया.
कुर्सेल में गुरुवार की सुबह 30.14 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर को यहां का जलस्तर 29.97 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.55 मीटर था, जो छह घंटे बाद जलस्तर 27.55 मीटर ही रहा. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 26.46 मीटर था, जो गुरुवार की दोपहर में बढ़कर 26.48 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 28.97 मीटर था, जो छह घंटे बाद 28.94 मीटर हो गया. धबोल में इस नदी का जल स्तर गुरुवार की सुबह 28.48 मीटर था. दोपहर 12 बहे यहां का जलस्तर 28.38 मीटर ही रहा है.
इधर, गंगा व बरंडी नदी का जलस्तर गुरुवार को शांत रहा है. जबकि कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में नरमी रही है. गुरुवार को गंगा, बरंडी व कोसी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बावजूद भी खतरे के निशान से ऊपर है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में गुरुवार की सुबह 27.16 मीटर दर्ज किया गया, जो छह घंटे बाद यहां का जलस्तर 27.17 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 29.93 मीटर दर्ज किया गया. छह घंटे बाद गुरुवार की दोपहर 29.93 मीटर ही रहा.
बरंडी नदी का जलस्तर एनएच-31 के डूमर पर गुरुवार की सवेरे 30.88 मीटर दर्ज किया गया. जबकि छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर की 30.88 मीटर ही रहा है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर गुरुवार की सवेरे 30.35 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर 30.33 मीटर हो गया. कारी कोसी नदी के चेन संख्या 389 में जलस्तर 27.96 मीटर था. छह घंटे बाद गुरुवार की दोपहर में यहां का जलस्तर 27.95 मीटर हो गया है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




