Video: बिहार के गौरव फिर से वापस लाइब..., मॉरीशस में पीएम मोदी का भोजपुरी अंदाज

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Mar 2025 9:43 AM

विज्ञापन
pm modi bhojpuri video| In Mauritius, PM Modi praised Bihar in Bhojpuri
संबोधन करते पीएम मोदी

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भोजपुरी में संबोधित करते हुए बिहार की विरासत और गौरवशाली इतिहास की चर्चा की. उन्होंने कहा, "एक समय था जब बिहार दुनिया की समृद्धि का केंद्र था, अब हम मिलकर इसे फिर से उसका गौरव लौटाएंगे."

विज्ञापन

PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय मॉरीशस दौरे पर भारतीय समुदाय से मिले और बिहार तथा बिहारियों की विशेषताओं की जमकर चर्चा की. उन्होंने भोजपुरी में संवाद करते हुए कहा, “नमस्ते… आप लोग ठीक हव ना? आज हमके मॉरीशस के धरती पर आप लोगन के बीच आके बहुत खुशी होत बा.” इस आत्मीय संबोधन ने मॉरीशस में मौजूद प्रवासी भारतीयों का दिल जीत लिया.

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि ‘पूर्वांचल के सांसद होए के नाते हम जननी कि बिहार के सामर्थ्य केतना ज्यादा बा. एक समय रहे जब बिहार दुनिया के समृद्धि के केंद्र रहल. अब हम मिल के बिहार के गौरव फिर से वापस लाए के काम करल हई जा. दुनिया के अनेक हिस्से जब पढ़ाई लिखाई से कोसों दूर थे तब नालंदा जैसा विद्या का तीर्थ ग्लोबल इंस्टिट्यूट बिहार में था.

बिहार के गौरव की बात, लोकगीत से बढ़ाया जोश

पीएम मोदी ने बिहार की ऐतिहासिक समृद्धि को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब बिहार दुनिया के समृद्धि के केंद्र में था, और अब इसे फिर से उस गौरवशाली स्थिति में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने लोकगीत गाकर भी वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया.

“राम के हाथे ढोलक सोहे, लक्ष्मण हाथ मंजीरा,
भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघ्न हाथ अबीरा… जोगीरा!”

बिहार का मखाना जल्द होगा ग्लोबल स्नैक

मोदी ने बिहार के प्रसिद्ध मखाने की भी तारीफ की और कहा कि जल्द ही यह दुनिया भर के स्नैक्स मेन्यू का हिस्सा बनेगा. उन्होंने कहा, “मखाना मुझे भी बहुत पसंद है, और यह वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होने वाला है.”

मॉरीशस को बताया ‘मिनी इंडिया’

पीएम मोदी ने मॉरीशस को “भारत का परिवार” बताते हुए कहा कि यह केवल एक साझेदार देश नहीं, बल्कि भारत और ग्लोबल साउथ के बीच एक पुल की तरह है. उन्होंने इसे ‘मिनी इंडिया’ कहकर संबोधित किया और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी कैबिनेट के साथ गहरे रिश्तों पर जोर दिया.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

गीत-संगीत से हुआ स्वागत, पीएम ने साझा की खुशी

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भोजपुरी गीत-संगीत का आयोजन किया गया, जिससे वे बेहद प्रभावित हुए. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “मॉरीशस में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं. उनकी भारतीय विरासत और संस्कृति से गहरी जुड़ाव वाकई प्रेरणादायक है.” इस दौरे में पीएम मोदी ने मॉरीशस और भारत के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन